माँ आशा फाउंडेशन की ओर से साहित्यकार सम्मान समारोह व काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन
बदायूं। साहित्यिक संस्था मां आशा फाउंडेशन द्वारा हिंदी दिवस पर शहर के वैभव लॉन में साहित्यकार सम्मान समारोह एवं कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कवि डॉ. ईश्वर चंद्र वर्मा को पं. वचनेश त्रिपाठी स्मृति सम्मान व डॉ. देश दीपक शुक्ल को स्मृति सम्मान से नवाजा गया।इसके साथ ही डॉ साधना शुक्ला, डॉ.शिखा पाण्डेय व डा अजित आनंदमणि को हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने संस्था के प्रयासों कि सराहना करते हुए कहा कि जनपद में साहित्यिक चेतना को जगाने व जनपद की काव्य प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का जो कार्य मां आशा फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है, वह प्रसंशनीय है। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी निरमा देवी ने कहा कि साहित्यकार समाज का पथ प्रदर्शक होता है। संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं युवा कवियों का समागम जनपद की साहित्यिक प्रगति में अहम भूमिका तय करेगा। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता पारुल दीक्षित ने कहा कि ऐसे आयोजन साहित्य की नई पौध तैयार करने में सहायक होते हैं। संस्थापक अध्यक्ष कवि अजीत शुक्ल ने बताया कि संस्था जनपद में लगातार साहित्य संवर्धन हेतु निरंतर प्रयत्नशील है।संयोजक आकाश सोमवंशी द्वारा संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला गया। गीतेश दीक्षित द्वारा अतिथियों एवं कवियों का आभार व्यक्त किया गया। संचालन सुनीत बाजपेई ने किया।इस अवसर पर पंकज अवस्थी, अमिताभशुक्ल, सचिन मिश्रा, प्रदीप चतुर्वेदी, मुकेश पाण्डेय, प्रदीप गुप्ता,अवधेश मिश्र, विनीत अग्निहोत्री, कुलदीप द्विवेदी, श्याम जी गुप्ता,प्रशांत द्विवेदी, अमन श्रीवास्त्व,विमलेश पाण्डेय, श्रीकांत पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

कवि गोष्ठी में कवियों ने वांधा समां साहित्यकार सम्मान समारोह के बाद आयोजित कवि गोष्ठी में श्रोताओं ने अपनी रचनाओं से समां बांधा। कवि पवन प्रगीत, वैभव शुक्ल, दिव्यांशु शुक्ल, धीरज श्रीवास्तव, आकांक्षा गुप्ता, गीता गुप्ता मन, आदेश तिवारी, कृतार्थ पाठक, आकांक्षा त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, आदेश तिवारी व हर्षित श्रीवास्त्व ने अपने गीत गजलों से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। कवि तेजस्वी अवस्थी, अनमोल शुक्ल, उदय राज सिंह ने अपनी ओजपूर्ण रचनाओं से माहौल देशभक्तिमय बना दिया। हास्य कवि अनिल अनिकेत ,राम किशोर मस्ताना व अंकुर पाठक ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को प्रम खूब गुदगुदाया। कवयित्री आकांक्षा त्रिपाठी, स्वाति कुशवाहा,अपूर्वा दिव्या दीक्षित ,दीपाली सिंह, रुपाली सक्सेना ने अपनी रचना पढ़ वाहवाही लूटी। वरिष्ठ कवि रामदेव बाजपेई, अनिल मदनने अपनी रचनाओं से युवा पीढी को संदेश दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कानपुर से पधारे वरिष्ठ कवि अरुण तिवारी ने की।














































































