विज्ञान एवं गणित से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-15 at 4.07.08 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर सिविल लाइन्स में प्रांतीय गणित एवं विज्ञान मेला आज संपन्न हुआ। इसमें गणित, विज्ञान से संबंधित शिशु एवं बाल वर्ग की आयोजित प्रतियोगिताओं में भैया बहिनों ने प्रतिभाग किया। इन प्रतियोगिताओं का आज समापन हो गया। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन एवं समापन सत्र में विद्यालय के भैया बहिनों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। प्रतियोगिताओं का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने उद्बोधन में भैया बहिनों को सफलता के लिए एक सटीक लक्ष्य का होना आवश्यक बताया। शिशु शिक्षा समिति, ब्रज प्रदेश के सह-प्रदेश निरीक्षक हरवीर सिंह चाहर ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं की जानकारी प्रदान की। द्वितीय दिवस में निर्धारित विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न की गई जिसमें ब्रज प्रदेश के 12 जिलों से आए 16 संकुलों के भैया-बहिनों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे – विज्ञान प्रश्नमंच (शिशु वर्ग) प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मन्दिर माधवकुंज मथुरा प्रथम, सरस्वती शिशु मंदिर आगरा मार्ग द्वितीय तथा सरस्वती शिशु मंदिर बीसलपुर तृतीय स्थान पर रहे। वहीं वैदिक गणित प्रश्नमंच (शिशु वर्ग) में बीसलपुर प्रथम, सुभाष पार्क आगरा द्वितीय, सिकंदराराव एवं नैनीताल मार्ग संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
शिशु वर्ग की ही गणित प्रदर्श व प्रयोग में आन्या पटेल कमला नगर आगरा, प्रद्युत कुमार भारती नगर एटा, चित्रार्थ वार्ष्णेय व आलोक चौधरी कमला नगर आगरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं त्रिभुवन सिंह व निधि गौढ़ कोसीकला मथुरा, यश कुशवाह भारती नगर एटा, नबी बघेल केशव पुरम फिरोजाबाद, प्रखर अग्रवाल आगरा मार्ग अलीगढ़, नक्षत्र वार्ष्णेय दीनदयाल धाम मथुरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आर्यन राजपूत अतरौली, रुद्रांश शर्मा आगरा मार्ग अलीगढ़, शौर्य गौतम भारती नगर एटा, अभिषेक सिंह इज्जत नगर बरेली तृतीय स्थान पर रहे। शिशु वर्ग के विज्ञान व प्रयोग में कनक जैन, क्रियांश शर्मा, प्रियांशी चौधरी, दिव्यांशी वशिष्ठ, दृष्टि अग्रवाल व दिव्या अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रचा। वहीं श्रुति राठौर, वर्षा चौधरी, कृष्णिका राठौर, तनिष्क सैन, अनय सक्सेना व यशराज योगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आराध्या गंगवार, पुनीत कुमार, अवनी पाण्डेय, अर्पित गंगवार, आयुषी वर्मा, मनिक सक्सेना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग की वैदिक गणित प्रश्नमंच में बंशी गोहरा मैनपुरी प्रथम स्थान, नेकपुर बरेली द्वितीय एवं सुभाष पार्क आगरा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बाल वर्ग की विज्ञान प्रश्नमंच में नेकपुर बरेली प्रथम स्थान, अवागढ़ एटा द्वितीय स्थान, कृष्ण गंगा मथुरा तृतीय स्थान पर रहे। बाल वर्ग की विज्ञान प्रदर्श व प्रयोग में हर्ष राठौर एटा, कार्तिक सोनकर नेकपुर बरेली, अभिनव बरेली, यथार्थ तिवारी आगरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयुष कुमार विजयनगर आगरा, ग्रंथ कुलश्रेष्ठ भारतीय नगर एटा, उत्कर्ष नगाइच फिरोजाबाद, भूमिका राजपूत भारती नगर एटा, साक्षी यादव यमुना ब्रज आगरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं विष्णु यश नेतपुर बरेली, जतिन धाकड़ सुभाष पार्क आगरा, कृष्णा मौर्या व श्रेयांश दीक्षित नेकपुर बरेली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग की गणित प्रदर्श व प्रयोग में वंश कुशवाह, वरदान गोसाई, वंशिका यादव व निखिल शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं भूमि सिंह, चेष्टा कुमारी, प्रज्ञा सिंह व सनी कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रताप गुर्जर, रुद्रांश सिंह, नंदनी कुमारी, उज्जवल व नमन अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिशु वर्ग विज्ञान पत्र वाचन में अयांश सिसौदिया बल्केश्वर ने प्रथम, प्रतिभा नैनीताल ने द्वितीय व मोनिका आगरा मार्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही गणित पत्र वाचन में आकांक्षा गुप्ता बल्केश्वर ने प्रथम सुमन अतरौली ने द्वितीय स्वतंत्र कुमार वाला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग गणित पत्र वाचन में मनन तिवारी मथुरा प्रथम, अक्षित शर्मा बरेली द्वितीय एवं दिशा भारती नगर एटा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं विज्ञान पत्र वाचन में अल्पना यादव बरेली ने प्रथम, साक्षी यादव मथुरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का प्रारंभ राजीव कुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष, भाजपा ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त भैया बहिनों को पुरस्कृत किया गयापुरस्कृत। शेष सभी भैया बहिनों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। जिला अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा कि जीवन में संघर्ष जरूरी है और हर सफलता संघर्ष से मिलती है इसलिए हमें सदैव संघर्षशील रहना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक सुधांशु आत्रेय ने भैया बहिनों को प्रेरणा देते हुए कहा कि बच्चों के लिए शिक्षा बहुत ही आसान है। क्योंकि उनके पास सिर्फ पढ़ाई का ही कार्य है। अतः शिक्षा को पूर्ण तन्मयता के साथ ग्रहण करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights