मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

लोहे की रॉड से हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

September 8, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना कोतवाली पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है। थाना कोतवाली क्षेत्र में 6 सितम्बर को एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अभियुक्त रईयान उर्फ बिट्टू पुत्र इज़हार निवासी शास्त्री मार्केट, उसकी बहन रिंकी, सिन्हा, शिम्पी, बहनोई वसीम, मां अज्जो एवं बब्बू ने गाली-गलौज कर मारपीट की तथा लोहे की रॉड और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। इस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था। थाना प्रभारी लव सिरोही के नेतृत्व में गठित टीम ने 7 सितम्बर को मुख्य अभियुक्त रईयान उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह मिक्सी रिपेयरिंग का काम करता है और पीड़िता से पहले मिक्सी की मरम्मत के दौरान परिचय हुआ था। वह पिछले 6-7 माह से फोन कर उसे परेशान कर रहा था और विवाद के चलते उसने घटना के दिन हमला कर दिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है। 2018 में थाना प्रेमनगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही, उपनिरीक्षक राजीव कुमार शर्मा, कांस्टेबल त्रिलोक सिंह और कांस्टेबल कपिल तोमर शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights