मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दादरी पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 1500 किग्रा विस्फोटक सामग्री सहित तीन गिरफ्ता

September 8, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दादरी। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को गुपचुप तरीके से चल रही अवैध पटाखा निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से लगभग 1500 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री, तैयार व अधबने पटाखे, रसायन, पैकिंग सामग्री, मशीनें और डेटोनेटर तार बरामद किए गए हैं। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि यह फैक्ट्री दादरी के गांव बोडाकी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में चल रही थी, जहां बिना लाइसेंस भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री का भंडारण किया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिलने के बाद कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के रामलखन (33), आजाद (20), और बहराइच के राजेन्द्र (19) के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा फैक्ट्री की तलाशी लेने पर 1004 किलोग्राम तैयार पटाखे (अनार), 100 बोरी अधबनी नलकी पटाखे, मैग्नीशियम पाउडर, स्मैकलेस पाउडर, कटन पाउडर, टीआई पाउडर, सिल्लीकेट सहित अन्य खतरनाक रसायन जब्त किए गए। इसके अलावा गोंद, फेविकॉल, ड्रम, इलेक्ट्रॉनिक दाब मशीन, स्प्रे मशीन, डेटोनेटर तार आदि भी बरामद किए गए। सुधीर कुमार ने चेतावनी दी कि बिना लाइसेंस पटाखा निर्माण या भंडारण की किसी भी सूचना पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि ऐसी अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। विशेष रूप से दीपावली जैसे त्योहारों के समय अवैध पटाखा निर्माण गतिविधियां बढ़ जाती हैं, इसलिए पुलिस सतर्कता पूर्वक निगरानी कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights