बिसरख पुलिस ने चचेरे भाई की हत्या के आरोपी इकरार सैफी को किया गिरफ्तार

Screenshot 2025-09-08 171901
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से चचेरे भाई नसीम की हत्या करने वाले आरोपी इकरार सैफी उर्फ मोटा (25), निवासी अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से मृतक नसीम का आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, फोटो और मोटरसाइकिल की चाबी बरामद हुई है। डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपी और मृतक चचेरे भाई थे। दोनों शादीशुदा होकर चार वर्षों से गांव ऐमनाबाद में किराए के मकान पर अलग-अलग रहकर बढ़ई का काम करते थे। आरोपी ने बताया कि नसीम उसकी पत्नी को अलग-अलग नंबरों से वीडियो कॉल कर परेशान करता था और उसके ऊपर बुरी नजर रखता था। बार-बार समझाने के बावजूद नसीम अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। घटना 2 सितंबर की है, जब आरोपी क्रिकेट मैदान पर था। तभी उसकी पत्नी का फोन आया कि नसीम बार-बार उसे वीडियो कॉल कर परेशान कर रहा है। गुस्से में आरोपी ने नसीम को बहाने से क्रिकेट मैदान बुलाया। नसीम अपनी बाइक से वहां आया। जलपुरा गांव के पास बिजलीघर के समीप आरोपी ने नसीम से मोबाइल मांगा, लेकिन नसीम ने देने से इनकार कर दिया। विवाद के चलते आरोपी ने नसीम को जमीन पर पटककर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने नसीम का पर्स, जिसमें आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड और फोटो थे, अपने कब्जे में लिया और शव को पास की नाली में फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने सतर्कता से इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर पैरामाउंट चौराहा के पास रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ हत्या की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से उसे जेल भेजा जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights