बरेली। खण्डेलवाल महाविद्यालय के 8 वीं बालिका वाहिनी बरेली के एनसीसी कैडेट्स के लिए आयुष्मान भारत योजना विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया । सेमिनार में डॉ कल्पना कटियार के द्वारा एनसीसी कैडेट्स को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा शुरू की गई योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की विशेषताओं से अवगत कराया गया । उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को उच्च गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध कराना है। साथ ही एनसीसी कैडेट्स ने स्लोगन भी बनाए। यह सेमिनार महाविद्यालय के महानिदेशक डॉ अमरेश कुमार, प्राचार्या डॉक्टर आरके सिंह, 8 वीं बालिका वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल समीर विष्ट सेना मेडल, एवं मेजर नीलमा गौर,के दिशा निर्देशानुसार लेफ्टिनेंट रचना द्वारा कराया गया सेमिनार में , डॉ सविता सक्सेना, डॉ शिव स्वरूप शर्मा एवं अन्य शिक्षक गण शामिल हैं।