बरेली। फतेहगंज पश्चिमी में तेजतर्रार एसआई सतेंद्र कुमार जोकि फतेहगंज पश्चिमी चौकी प्रभारी रह चुके हैं बने इंस्पेक्टर लोगों ने बधाई उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सराहनीय सेवाएं देने वाले एसआई सतेंद्र कुमार को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति दी गई है। नोएडा के गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एसआई सतेंद्र कुमार को अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा ने कंधों पर स्टार लगाकर पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं। सतेंद्र कुमार का पुलिस सेवा में अब तक का सफर अनुकरणीय रहा है। वे बरेली जिले के बहेड़ी कस्बा चौकी प्रभारी, मॉडल टाउन चौकी प्रभारी, सेंथल चौकी प्रभारी और फतेहगंज पश्चिमी चौकी प्रभारी रह चुके हैं, जहां उन्होंने अपराध नियंत्रण और जनसंपर्क में अपनी खास पहचान बनाई। इससे पूर्व शाहजहांपुर में एसएसआई सदर, चौकी प्रभारी करिया कला व चौकी प्रभारी टिकरी थाना निगोही में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मौजदा समय में एसआई से इंस्पेक्टर बने सतेंद्र कुमार नोएडा में तैनात है उनकी इस उपलब्धि पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अध्यक्ष इमरान अंसारी, एडवोकेट महेश गंगवार, व्यापारी प्रेमपाल गंगवार, असद अंसारी, अमान अंसारी, आफताब आलम अंसारी आदि तमाम लोगों ने बधाई दी मूल रूप से जोया जिला अमरोहा निवासी सतेंद्र कुमार की गिनती उत्तर प्रदेश पुलिस के तेजतर्रार और व्यवहार कुशल पुलिसकर्मियों में होती है। उन्होंने हर नियुक्ति स्थल पर अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर खुद को साबित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विभागीय अधिकारियों, सहयोगी पुलिसकर्मियों तथा क्षेत्रीय लोगों ने भी उन्हें बधाई दी है।