बरेली। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर कालीबाड़ी मंडल की “हर घर तिरंगा अभियान” मंडल कार्य योजना बैठक में मुख्य अतिथि कैंट विधायक प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने पहुंचकर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा कर अपने संबोधित सभी को हर घर तिरंगा अभियान के कार्यक्रम के बारे में पूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान को हमें पिछले साल बहुत अच्छा और सफल कार्यक्रम हुआ था आप सभी ने मेहनत और लगन से इस कार्यक्रम को सफल बनाया था इस बार भी पार्टी के दिशानिर्देश अनुसार आजादी के महोत्सव को और ज्यादा भव्यता के साथ मनाना है हर घर में तिरंगा फहराना है तथा सेल्फी लेकर सरल एप और नमो एप पर अपलोड भी करना है। उन्होंने कहा कि इस बार तिरंगा फहराने के साथ साथ अगले दिन इसको ससम्मान सुरक्षित संभाल कर रखना भी है बैठक में मंडल अध्यक्ष मोहित तिवारी , महानगर महामंत्री प्रभु दयाल लोधी तृप्ति गुप्ता महानगर उपाध्यक्ष अरुण कश्यप अजय प्रताप सिंह, हरिशंकर राजपूत अमर राठौर हर्षित गुप्ता सुबोध अग्रवाल अनिल छोटे आदि लोग मौजूद रहे।