बदले मौसम ने दी राहत: बादलों की चादर, ठंडी हवाएं और बूंदाबांदी से कम हुई गर्मी

Screenshot 2025-06-16 182850
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मेरठ। शहर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। सोमवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे और हवाओं में ठंडक घुल गई। तेज धूप और गर्म हवाओं से परेशान लोगों को इस परिवर्तन ने बड़ी राहत दी है। पिछले तीन दिनों से मौसम में लगातार हलचल देखने को मिल रही है, जिससे दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम के अनुसार, आने वाले 48 घंटों तक हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। हालांकि जोरदार बारिश नहीं होगी, लेकिन बादलों की मौजूदगी और हवा की दिशा में बदलाव से तापमान में और गिरावट संभव है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

35 डिग्री के आसपास रहेगा तापमान, ठंडी हवाओं से बढ़ी राहत

डॉ. शमीम ने बताया कि “बारिश न भी हो, तो भी बादलों की वजह से तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। साथ ही हवा की दिशा और गति में आए बदलाव के कारण वातावरण में हल्की ठंडक घुल गई है।”
यह बदलाव शहरवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, जो पिछले कुछ हफ्तों से तपिश और लू के प्रकोप से जूझ रहे थे। कई दिनों तक तापमान 44 से 46 डिग्री तक पहुंच गया था, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया था।

खेती के लिए राहत का संकेत, फसलों को मिलेगी नमी

यह मौसमी परिवर्तन केवल आम लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि किसानों के लिए भी सुखद संकेत है। खेतों को मिल रही प्राकृतिक नमी से खरीफ की बुवाई की तैयारी कर रहे किसान राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, यदि पश्चिमी विक्षोभ और हवा की दिशा में यह बदलाव इसी तरह बना रहा, तो आगामी दिनों में अच्छी बारिश की संभावनाएं भी प्रबल हो सकती हैं।

नमी में वृद्धि से बदल सकती है मानसूनी चाल

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि वातावरण में नमी का स्तर तेजी से बढ़ा है, जो वर्षा के लिए अनुकूल वातावरण बना रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी प्रभावों के कारण आने वाले समय में मानसून की सक्रियता बढ़ सकती है, जिससे उत्तर भारत के कई हिस्सों में अच्छी वर्षा देखने को मिल सकती है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights