बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र के गांव बादशाहपुर में आज मंगलवार को नव निर्वाचित ग्राम प्रधान लालाराम यादव ने बढ़ते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए गांव की सभी प्रमुख गलियों की सफाई कराकर सैनेटाइज कराया। उन्होने गांव की जनता से अपील करते हुए कहा कि इन दिनों देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए गांव के लोगों को चाहिए वह कोरोना के प्रति सावधानी रहे। अनावश्यक अपने घरों से बाहर न निकले। साथ ही साफ-सफाई के साथ रहे। क्योंकि कोई भी तब फैलती है जब गंदगी के लोग अपना जीवनयापन करते है। इस समय लोगों को दो गज की दूरी और मास्क का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।