अधिकारियों के आश्वासन पर प्राइवेट बसों का पुनः संचालन शुरू

WhatsApp-Image-2024-09-11-at-19.13.26
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिला बस ऑपरेटर्स यूनियन के पदाधिकारी एवं बस मालिकान पुलिस लाइन स्थित प्राइवेट बस स्टैंड पर यूनियन अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में समस्त बसों को सरेंडर करने हेतु जाने से पहले ही क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार, एआरटीओ प्रशासन रामवचन गुप्ता, एआरटीओ प्रवर्तन अम्बरीष कुमार, एसएचओ सिविल लाइंस संजय कुमार एव टीएसआई प्राइवेट बस स्टैंड पर पहुँच कर उपस्थित बस मालिकान व स्टाफ से वार्ता की इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष ओमकार सिंह ने बताया हमारी बसें विगत कई वर्षों से प्राइवेट बस स्टैंड से वैध प्रपत्रों पर समस्त टैक्स व पार्किंग फीस अदा करके संचालित होती है एवम प्रशासन द्वारा टैम्पों के भी स्टैंड बनाये गए है जिसमे उसावां, उसहैत, ककराला जाने वालों का स्टैंड मंडी समिति पर बनाया गया है।, कादरचौक, उझानी, बिल्सी जाने वालों का स्टैंड बड़े सरकार की दरगाह के पुल से पहले बनाया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

एवम बरेली, दातागंज जाने वालों का स्टैंड दातागंज तिराहे पर विज्ञानन्द स्कूल के पास बनाया गया है।एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित स्टैंड से न चलकर यह टैम्पों शहर के लगभग सभी चौराहों से चलते है और बसों में से सवारी उतारने का प्रयास करते है जिसमे हररोज लड़ाई झगड़े की आशंका रहती है इस अवसर पर जिला महासचिव मुजताहिद खान ने कहा अवैध डग्गामार वाहनों की वजह से हम बस मालिकान व स्टाफ का जीना मोहाल हो गया एवं इन अवैध टैम्पो वालो से कुछ कहो तो मारपीट पर उतारूँ रहते है इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार ने आश्वासन दिया कि पंद्रह दिनों में सारी व्यवस्था दुरुस्त करवा दी जाएगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने समस्त बस मालिकान से आग्रह किया कि उच्च अधिकारियों ने आश्वासन दिया है आप अपनी अपनी बसों का पूर्व की भांति संचालन शुरू करें । इस अवसर पर भारत, दिलीप कुमार, जुल्फिकार हुसैन, हरिओम, रामू, पूंजाराम, अवधेश, नरेंद्र गुप्ता, वसीम खान, विष्णु, प्रमोद कुमार, बख्तियार, फन्ने, मंटू, साजिद, पुजारी, मुजाहिद, बंटू, राजकुमार, आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights