सांसद आदित्य यादव का नगर कांग्रेस कमेटी बिल्सी ने जोरदार स्वागत किया
बदायूं। नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा इंडिया गठबंधन से बदायूं लोकसभा ले विजय सांसद अदित्य यादव का स्वागत समारोह जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में किया गया इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सद्दाम सैफी सहित समस्त बिल्सी विधानसभा के कांग्रेसजनों ने नवनिर्वाचित इंडिया गठबंधन के सांसद आदित्य यादव का फूलमालाओं से स्वागत किया मोके पर ही पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह, बिल्सी सपा नेता अजमल खान मौजूद रहे इस अवसर पर सांसद आदित्य यादव ने कहा कि में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में बदायूं लोकसभा से प्रथम चुनाव लड़ा भाजपा द्वारा मुझे चुनाव हराने की हरसंभव कोशिश की गई परंतु कांग्रेस पार्टी सहित इंडिया गठबन्धन में शामिल सभी पार्टियों ने मुझे मजबूती से जितवाने का काम किया उन्होंने कहा जिस तरह इंडिया गठबंधन की समस्त पार्टियों ने मुझे जिताया उसी तरह में भी इस जीत को इंडिया गठबंधन का आशीर्वाद मानते हुए सभी के साथ मिलकर क्षेत्र का विकास करूँगा

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर से गठबंधन होने के बाद समस्त कांग्रेसजनों ने आदित्य यादव का चुनाव मजबूती से लड़वाया तथा उसी तरह सम्मान सांसद आदित्य यादव ने हमे दिया उन्होंने कहा विगत दिनों में कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा मुझे एक ग्राम नाधी गौटिया का एक प्रकरण बताया गया कि काफी वर्षो से सो मीटर की सड़क नही बनाई गई तथा किसी भी नेता व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उस गांव को इस मेन सड़क पर ध्यान नही दिया जा रहा जिसके लिए एक प्रस्ताव कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते हुए मेरे द्वारा आदित्य यादव को दिया गया उसमे आदित्य यादव ने तत्काल में सड़क सांसद निधि से बनाने का आश्वासन देकर इंडिया गठबंधन के सांसद होने का फर्ज निभाया उसी तरह क्षेत्र के विकास में भी इंडिया गठबंधन सांसद के साथ मिलकर सहयोग करेंगे इस अवसर पर संचलन नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सद्दाम सैफी ने किया जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष वीरेश तोमर व जिला महासचिव इख्लास हुसैन ने भी विचार व्यक्त किये इस अवसर पर राजवीर यादव, अनिल उपाध्याय, कमरान हुसैन, सुखवीर यादव, हरवीर सिंह, सुरेश, राजेन्द्र आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।













































































