बदायूं। वजीरगंज सीएचसी परिसर में लगे कैम्प में कोरोना से बचाव हेतु वैक्सीन लगाई गई।जिसमें 37 पुरुष तथा 27 महिलाओं को टीका लगाया गया। शनिवार दिनांक 15 मई को सेठ डूंगरमल स्मृति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी परिसर में कोविड 19 से बचाव हेतु टीकाकरण कैम्प का आयोजित किया गया।जिसमें 100 लोगों के वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया।मगर लोगों की उदासीनता तथा ईद का पर्व होने के कारण बहुत धीमा टीकाकरण हुआ।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुबह से शाम तक 60 लोगों को वैक्सीन लगाई।जिसमें 37 पुरुष तथा 27 महिलाओं को टीका लगाया गया।इस मौके पर एम्ओआइसी डॉ विपिन वर्मा,बीपीएम् उवैश अली,विमल कुमार वार्ष्णेय ,वैशाली (CHO),कविता (ANM) मजूँ(ANM) आदि शामिल रहे।