बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरासौल कुंवर सहाय पट्टी बीती रात एक दावत खाने गया भाजपा नेता का अचानक से पैर फिसल जाने से छत से नीचे गिर गया। जो गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसका उपचार एक निजी डाक्टर के यहां चल रहा है।मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव निवासी भगवानदास मौर्य के पुत्र के विवाह समारोह बीती शाम दावत छत पर चल रही थी। इसी दावत में खाने के लिए गांव निवासी एवं भाजपा के बूथ अध्यक्ष सूरजपाल पुत्र ठाकुरदास भी गया था। दावत खाकर वह छत से नीचे उतर रहा था। तभी उसका पैर अचानक से फिसल गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसका इलाज एक निजी डाक्टर के यहां करा रहे है।