डीएम ने किया बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा,अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

WhatsApp-Image-2024-07-13-at-4.33.54-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने शनिवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाढ़ ग्रस्त विकासखंड म्याऊं के ग्राम हररामपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां प्राथमिक विद्यालय में राहत चौपाल आयोजित कर ग्राम वासियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा व उन्हें किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी तथा कहां कि प्रशासन हर कदम पर उनके साथ खड़ा है। जिलाधिकारी ने ग्राम हररामपुर का निरीक्षण किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्राथमिक विद्यालय में राहत चौपाल आयोजित कर ग्राम वासियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम वासियों को अनुमन्य खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने ग्राम में पशुओं का टीकाकरण के लिए भी कहा तथा लगाए गए स्वास्थ्य कैंप का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गांव पूरी तरह से सुरक्षित है तथा ग्रामवासी भी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोई भी जनहानि व पशु हानि नहीं होनी चाहिए तथा बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था भी कराई जाए। इससे पूर्व जिलाधिकारी व अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी नाव द्वारा गांव पहुंचे व उसका मुआयना भी किया तथा ग्राम वासियों से वार्ता भी की। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी दातागंज सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights