वैक्सीन अवश्य लगवाएं ताकि कोरोनावायरस को हराया जा सके
सहसवान। सीएचसी पर सोमवार को वैक्सीन शुरू की गई लेकिन दोपहर 2:00 बजे तक मात्र 10 लोग वैक्सीन लगवाने पहुंचे...
सहसवान। सीएचसी पर सोमवार को वैक्सीन शुरू की गई लेकिन दोपहर 2:00 बजे तक मात्र 10 लोग वैक्सीन लगवाने पहुंचे...
सहसवान। वीकेंड लॉकडाउन कस्बे के मुख्य बाजार को छोड़कर कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा है। बिना कारण के लोगों...
सहसवान। कोरोना जैसी महामारी की रोकथाम और लोगों इससे बचाने हेतू नगर पालिका द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही...
बिल्सी। आज सोमवार की दोपहर बिसौली-नरैनी मार्ग पर स्थित गांव कोट के निकट एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें सवार चालक घायल हो गया जिनका उपचार एक निजी डाक्टर के यहां चल रहा है।
बिल्सी। क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित ऋषि आश्रम शुभ सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में बीती रविवार की शाम कई वर्षों से रह रहे जलालपुर निवासी अंगनलाल मौर्य (92) का निधन हो गया। यहां आश्रम से उनकी धूमधाम से शवयात्रा निकाली गई। इसके बाद आज उनका अंतिम संस्कार कछला घाट पर किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष वेदव्यास शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, पन्नालाल, रामकिशोर, अमरसिंह, डा.शिव गौड़, बब्लू श्रीवास्तव, ओमकार सिंह, ईश्वरी प्रसाद, हरिओम, राजाराम, किशनपाल, देवपाल, प्रेमपाल, अमित तोमर, मदन सिंह, सिकरवार, उदय सिंह समेत सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज में सहकारी गोदाम के निकट बनी नई कॉलोनी में लंबे समय से सफाई न होने से कारण यहां जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। उनसे उठती भीषण दुर्गंध से लोगों का सांस लेना दुश्वार हो गया है। जिसकी बजह से यहां संक्रामण रोगों के फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। कॉलोनी निवासी अर्चना कुमारी, राकेश कुमार, महेश चंद्र, चेतन वार्ष्णेय, विनोद कुमार ने बताया कि कॉलोनी के गंदगी का इतना बुराहाल है कि यहां की नालियां हमेशा कीचढ़ से बजबजाती रहती है। ऐसा नहीं है कि उन्होने इस समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन को अवगत न कराया हो। मगर किसी ने इसको गंभीरता से नहीं लिया है। जिससे उनमें रोष है। लगातार सफाई न होने के कारण उन्हे संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा सताने लगा है। उन्होने डीएम से शीघ्र की सफाई करवाने की मांग की है।
बिल्सी। अंबियापुर विकास खंड की ग्राम पंचायत पिंडौल के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान मुजाहिद खान ने गांव की गलियों का भ्रमण किया। जहां-जहां मिली गंदगी को प्राथमिकता से सफाई कराई। उसके बाद कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया। उन्होने गांव की जनता से साफ-सफाई के साथ रहने की अपील है। क्योंकि इन दिनों देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेज गति से फैल रहा है। जिससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना से संक्रमित होकर क्षेत्र में कई लोग अपनी जान तक दे चुके है। उन्होने सभी ग्रामीणों से कहा वह अनावश्यक घर से बाहर न निकले। प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना को लेकर जारी की गई गाइडलाइन का पालन करें। ताकि कोविड-19 जैसी भीषण महामारी से हम अपने परिवार की सुरक्षा कर सकें। हमेशा दो गज की दूरी अपनाते हुए मास्क का प्रयोग करें।
बदायूं। डीएम ने जिला मानव अंग प्रत्यारोपण समिति की बैठक आयोजित की। इस समिति द्वारा गुर्दे, लिवर बदले जाते हैं,...
उझानी।सोमवार की सांय कोतवाल विशाल प्रताप सिंह,एस.एस.आई खुर्शीद अहमद,एस.आई रामेंद्र सिंह ने दलबल के साथ नगर के स्टेशन रोड,कछला रोड,बिल्सी...
बदायूं। आज 12 वें दिन भी युवा मंच संगठन के अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता के निर्देशन में कर भला -...