सहसवान। सीएचसी पर सोमवार को वैक्सीन शुरू की गई लेकिन दोपहर 2:00 बजे तक मात्र 10 लोग वैक्सीन लगवाने पहुंचे उसके बाद अन्य 6 लोग पहुंचे काफी देर इंतजार करने के बाद भी 10 लोग पूरे ना होने पर उन्हें 2:30 बजे वापस कर दिया गया मंगल को बुलाया गया मोहित सक्सेना ने बताया सीएचसी पर 100 लोगों के साथ उप केंद्रों पर 500 लक्ष्य रखा गया था लेकिन सीएससी पर दोपहर 2:00 बजे तक 10 लोगों को ही वैक्सीन लगी जबकि अन्य लोगों को 10 लोग पूरे न होने पर मंगलवार को बुलाया गया है उन्होंने बताया सेकेंडरी डोज 82 दिन होने के कारण 45 से ऊपर वालों को पहली डोज ही लगाई जानी है लेकिन लोग जागरुक नहीं है जिस कारण लक्ष्य पूरा नहीं हो हो पा रहा है उन्होंने 45 से अधिक आयु वालों से अपील की है सीएचसी और उपकेंद्र पर पहुंच कर वैक्सीन अवश्य लगवाएं ताकि कोरोनावायरस को हराया जा सके।