सहसवान। वीकेंड लॉकडाउन कस्बे के मुख्य बाजार को छोड़कर कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा है। बिना कारण के लोगों की आवाजाही आम दिनों की तरह चल रही है मोहल्लों में दुकाने खोली जा रही हैं मुख्य बाजार में भी दुकानदार दुकानों के आगे स्टूल डाल कर बैठ जाते हैं। ग्राहक आने पर सामान निकाल कर दे देते हैं। पुलिस का सायरन सुनते ही शटर में ताला डाल देते हैं। और पुलिस के जाते ही फिर ताले खोल लेते हैं सोमवार को एसडीएम ज्योति शर्मा सीओ प्रेम कुमार थापा तहसीलदार राम नयन और कोतवाल पंकज लवानिया ने राजस्व और पुलिस टीम के साथ मोहल्लों में रूट मार्च और लोगों को चेतावनी दी। बिना काम के घर से ना निकले दुकानदारों से भी अपील की वह अपनी दुकानें बंद रखे पुलिस और प्रशासन का लोगो पर कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है।