पिता के ब्यान के आधार पर मिलेगी मानव अंग प्रत्यारोपण को मंजूरी

DSCN9107
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं। डीएम ने जिला मानव अंग प्रत्यारोपण समिति की बैठक आयोजित की। इस समिति द्वारा गुर्दे, लिवर बदले जाते हैं, जिसमें भाई, बहन, माता-पिता, पति-पत्नी व अपने बच्चों के अलावा यदि किसी को अपना अंग दिया जाता है तो परिवार के सभी सदस्यों की मंजूरी होना ज़रूरी है और इसके धनराशि व्यय न की गई हो। डीएम इसमें चेयरमैन होते हैं, सीएमओ सचिव होते हैं। इसी के अन्तर्गत थाना सिविल लाइंस के गांव भरकुंइया का प्रकरण जिलाधिकारी दीपा रंजन के समक्ष आया, जिसमें डोनर ने अवगत कराया कि अपना अंग दूसरे व्यक्ति को देना चाहता है तथा वह अविवाहित है। डीएम ने इसमें उसके पिता को अपने साथ लाने के निर्देश दिए है, जिनका ब्यान रिकाॅर्ड कर इसमें मंजूरी दी जाएगी। बैठक में सीएमओ डाॅ0 यशपाल सिंह सहित अन्य चिकित्सक व रजनी मिश्रा सहित समिति के अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


—-

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights