Uttar Pradesh

कथा के श्रवण से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है

दिधौनी में कथा हुई संपन्न,आज होगा भंडारा बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव दिधौनी में चल रही श्रीमदभागवत कथा का आज गुरुवार को धूमधाम ढंग से समापन हो गया। कथा में सुदामा चरित्र एवं प्रसाद का महत्व समझाया। गंजडुंडवारा से पधारी ममता शाक्य ने सुदामा चरित्र का वर्णन एवं संपूर्ण विवाह वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सच्चा मित्र वही होता है, जो विपत्ति के समय अपने मित्र के काम आए तथा संसार में सबसे धनवान वही है। जिसके पास रामनाम रूपी धन है। उन्होने कहा कि भागवत कथा से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। श्रीमद भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप-पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है।कथावाचक ने भंडारे के प्रसाद का भी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रसाद तीन अक्षर से मिलकर बना है। पहला प्र का अर्थ प्रभु, दूसरा सा का अर्थ साक्षात व तीसरा द का अर्थ होता है दर्शन। जिसे हम सब प्रसाद कहते हैं। हर कथा या अनुष्ठान का तत्वसार होता है जो मन बुद्धि व चित को निर्मल कर देता है। मनुष्य शरीर भी भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद है। जीवन में प्रसाद का अपमान करने से भगवान का ही अपमान होता है। भगवान का लगाए गए भोग का बचा हुआ शेष भाग मनुष्यों के लिए प्रसाद बन जाता है। इस दौरान राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी भी सजाई गई। भजनों पर श्रोतागण झूमते रहे। कथा समापन पर विधिविधान से लोगों ने पूजा-अर्चना की। आज शुक्रवार को कथा स्थल पर भंडारा आयोजित किया जाएगा। कथा को सफल बनाने में रामप्रकाश सिंह कृष्णमुरारी, देवपाल, राधेश्याम, विवेक कुमार सिंह, लोकपाल शाक्य, रामगोपाल शाक्य, सुरेंद्र प्रजापति, मोहनलाल, संजीव कुमार, विनोद कुमार, नेम कुमार, मुन्नालाल, लीलाधर, यशपाल, सुमित शर्मा, नैना देवी, कोमल, प्रियांशी देवी, निकिता, अंशू देवी, ज्योति रानी आदि का विशेष सहयोग रहा। 

पार्थ चौधरी का एमबीबीएम में चयन,जताई खुशी

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक टीचर्स क़ॉलोनी निवासी एवं नन्नूमल जैन जैन इंटर कालेज के रिटायर प्रवक्ता सुरेश चंद्र चौधरी के धेवते पार्थ चौधरी पुत्र जितेंद्र कुमार सिंह ने पिछले दिनों राष्ट्रीय पात्रता सब प्रवेश परीक्षा (नीट) हासिल कर एमबीबीएस में अपना स्थान हासिल किया। पार्थ चौधरी का राजकीय मेडीकल कालेज फतेहपुर आवटंन हो गया है। बताते है कि पार्थ के पिता जितेंद्र कुमार नगर निगम आगरा में जोनल सैनेटरी अधिकारी के पद पर तैनात है। पार्थ के एमबीबीएस में चयन होने पर उनकी नानी कमलेश कुमारी, मा सुषमा रानी, मामा सुशील कुमार चौधरी समेत परिवार और उनके मित्रों ने खुशी जाहिर की है। 

समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने विभिन्न कार्यक्रमों में की भागीदारी

बदायूं। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने आज बदायूँ में विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी की।इस अवसर पर...

नगर में फुटपाथ पर वैठे दिब्यागों को सरकार नगर पालिका से दिलाएं दुकान – धमेंन्द्र सिंह

बदायूं।बदायूँ राष्ट्रीय बिकलांग पार्टी की मासिक पचायत मालवीय आवास गृह पर आयोजित हुई बैठक में दिव्यांगो की तमाम समस्याओ पर...

सपा ने बदला स्वामी प्रसाद मौर्य का निर्वाचन क्षेत्र

लखनऊ: पिछले महीने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छोड़ समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल होने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व...

श्रीराम भक्ति सिखाती है, मर्यादित जीवन जीना: रविदास

अखंड रामायण के समापन के बाद हुआ यज्ञ डॉ. प्रभाकर मिश्रा, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. सनत्कुमार और उनकी टीम हुई...

युवा मंच संगठन ने मतदान जागरूकता संदेश के लिये हस्ताक्षर अभियान और मोमबत्ती से रोशनी कर लिखा बदायूँ करेगा मतदान 14 फरवरी को

बदायूं।बदायूँ स्वीप अभियान को बढ़ावा देने के लिये बदायूँ पुलिस लाइंस ग्राउंड में जिलाधिकारी दीपरंजन के उपस्थिति में युवा मंच...

युवा संकल्प सेवा समिति ने मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर विचार गोष्ठी का किया आयोजन

बदायूं।युवा संकल्प सेवा समिति के तत्वधान में दुर्गा मंदिर पुरानी चुंगी बदायूं बरेली रोड स्थित प्रांगण में मतदाता जागरूकता अभियान...

रात मे गस्त करने के बजाए बिस्तर मे खर्राटे मारती है चीता पूलिस चोरों के होसले बुलंद

सहसवान । नगर मे बकरी मुर्गी चौर हुए सक्रिय शटर का ताला तोड़  करीब आधादर्जन बकरे व बकरी चुरा ले...

ममता को पूरी मेहनत से चुनाव लड़ाएगा मौर्य-शाक्य समाज

बिल्सी। आज बुधवार को ममता शाक्य के कैंप कार्यालय पर क्षेत्र के मौर्य-शाक्य समाज की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें उदयवीर सिंह शाक्य ने क्षेत्र का मौर्य-शाक्य और क्षेत्र का अन्य समाज के लोग अब पूरी मेहनत के साथ स्थानीय बसपा प्रत्याशी ममता शाक्य को चुनाव लड़ाएगा। उन्होने लंबे समय बिल्सी क्षेत्र की सरकार द्वारा की जा रही उपेक्षा और स्थानीय व्यक्ति विधायक न होने के कारण विकास नहीं हो पा रहा है। इसलिए क्षेत्र की जनता इस बार स्थानीय व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि चुनने का मूड बना लिया। उन्होने कहा कि बिल्सी क्षेत्र का जितना विकास बसपा सरकार में हुआ है। उतना किसी भी सरकार में नहीं हुआ है। बसपा प्रत्याशी ममता शाक्य ने कहा कि उदयवीर सिंह द्वारा उनको समर्थन मिलने के बाद उनकी ताकत काफी बढ़ गई है। उन्होने कहा कि आने वाला समय बसपा का होगा और प्रदेश की सत्ता बहन मायावती संभालेगी।

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights