बरेली । फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने शनिवार को नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी महेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।जबकि दो फरार है। इलाके की एक महिला ने उसकी नाबालिक बेटी के साथ शादी शुदा पड़ोसी महेश कुमार और तीन उसके चचेरे भाइयों के द्वारा अलग अलग समय दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी।जिस पर पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।पुलिस के द्वारा महेश कुमार एक अन्य को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल करने के दौरान महेश कुमार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।साथ ही कोर्ट में हुए कलम बंद व्यान में भी पीड़िता ने चारों के द्वारा दुष्कर्म करने की बात कही।जिस पर पुलिस ने शनिवार को महेश कुमार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया।जबकि एक हिरासत में है।थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया पूछताछ के दौरान महेश कुमार ने दुष्कर्म करना कबूल किया था।जिसके चलते उसे जेल भेज दिया।बाकी तीन उसके चचेरे भाई है।तीन सगे भाई एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म करना संदिग्ध लग रहा है।इसीलिए उनके संबंध में जांच की जा रही है।