बदायूं। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने आज बदायूँ में विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी की।इस अवसर पर प्रदीप तिवारी ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार व महंगाई अपने चरम पर है।किसान,छात्र,नौजवान,व्यापारी,दलित,पिछड़े सहित समाज का हर वर्ग भाजपा की जनविरोधी नीतियों से बुरी त्रस्त है,आने वाले विधानसभा चुनावों में हम सभी समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है।इस मौके पर अतुल क्षोत्रिय,ओम चेतन उपद्धयाय,अरविंद शर्मा,विपिन शर्मा,तुषार पाठक,राजीव पाठक,पीयूष पाठक,अवधेश यादव,पकङ शंखधार आदि सहित तमाम लोग मौजूदरहे।