बिल्सी। आज बुधवार को ममता शाक्य के कैंप कार्यालय पर क्षेत्र के मौर्य-शाक्य समाज की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें उदयवीर सिंह शाक्य ने क्षेत्र का मौर्य-शाक्य और क्षेत्र का अन्य समाज के लोग अब पूरी मेहनत के साथ स्थानीय बसपा प्रत्याशी ममता शाक्य को चुनाव लड़ाएगा। उन्होने लंबे समय बिल्सी क्षेत्र की सरकार द्वारा की जा रही उपेक्षा और स्थानीय व्यक्ति विधायक न होने के कारण विकास नहीं हो पा रहा है। इसलिए क्षेत्र की जनता इस बार स्थानीय व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि चुनने का मूड बना लिया। उन्होने कहा कि बिल्सी क्षेत्र का जितना विकास बसपा सरकार में हुआ है। उतना किसी भी सरकार में नहीं हुआ है। बसपा प्रत्याशी ममता शाक्य ने कहा कि उदयवीर सिंह द्वारा उनको समर्थन मिलने के बाद उनकी ताकत काफी बढ़ गई है। उन्होने कहा कि आने वाला समय बसपा का होगा और प्रदेश की सत्ता बहन मायावती संभालेगी।