युवा संकल्प सेवा समिति ने मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर विचार गोष्ठी का किया आयोजन
बदायूं।युवा संकल्प सेवा समिति के तत्वधान में दुर्गा मंदिर पुरानी चुंगी बदायूं बरेली रोड स्थित प्रांगण में मतदाता जागरूकता अभियान...
बदायूं।युवा संकल्प सेवा समिति के तत्वधान में दुर्गा मंदिर पुरानी चुंगी बदायूं बरेली रोड स्थित प्रांगण में मतदाता जागरूकता अभियान...
सहसवान । नगर मे बकरी मुर्गी चौर हुए सक्रिय शटर का ताला तोड़ करीब आधादर्जन बकरे व बकरी चुरा ले...
बिल्सी। आज बुधवार को ममता शाक्य के कैंप कार्यालय पर क्षेत्र के मौर्य-शाक्य समाज की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें उदयवीर सिंह शाक्य ने क्षेत्र का मौर्य-शाक्य और क्षेत्र का अन्य समाज के लोग अब पूरी मेहनत के साथ स्थानीय बसपा प्रत्याशी ममता शाक्य को चुनाव लड़ाएगा। उन्होने लंबे समय बिल्सी क्षेत्र की सरकार द्वारा की जा रही उपेक्षा और स्थानीय व्यक्ति विधायक न होने के कारण विकास नहीं हो पा रहा है। इसलिए क्षेत्र की जनता इस बार स्थानीय व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि चुनने का मूड बना लिया। उन्होने कहा कि बिल्सी क्षेत्र का जितना विकास बसपा सरकार में हुआ है। उतना किसी भी सरकार में नहीं हुआ है। बसपा प्रत्याशी ममता शाक्य ने कहा कि उदयवीर सिंह द्वारा उनको समर्थन मिलने के बाद उनकी ताकत काफी बढ़ गई है। उन्होने कहा कि आने वाला समय बसपा का होगा और प्रदेश की सत्ता बहन मायावती संभालेगी।
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव अम्बियापुर के ब्लाक परिसर मैदान पर चल रहे अंबियापुर प्रीमियर लीग का आज बुधवार को चौथा मैच खान क्रिकेट क्लब खैरी की टीम और कछला घाट क्रिकेट क्लब कछला के बीच खेला गया। जिसमें खैरी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें उनकी टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 159 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें टीम की ओर से मोज्जम ने 81 रनों की पारी खेलते हुए दर्शको का मनमोह लिया। इसके बाद 160 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी कछला की टीम 14 ओवरों में 144 रनों पर ढेर हो गई। इस प्रकार खैरी की टीम को 15 रनों से विजयी घोषित किया गया। जिसमें खैरी की ओर से मोज्जम को बेहतरीन प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर मंयक जैन, मोहित शर्मा, पवित्र उपाध्याय, रोहित शर्मा, प्रशांत कुमार, इकरार अहमद, दीपक यादव, राजू शर्मा, अर्जन राठौर, वसीम कुरैशी, भूपाली आदि मौजूद रहे।
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव दिधौनी में चल रही श्रीमदभागवत कथा के छठें दिन गंजडुंडवारा से पधारी कथावाचक ममता शाक्य ने श्री कृष्ण बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। भागवत कथा में ममता शाक्य ने कहा कि कृष्ण हिंदू धर्म में विष्णु के अवतार हैं। सनातन धर्म के अनुसार भगवान विष्णु सर्वपापहारी पवित्र और समस्त मनुष्यों को भोग तथा मोक्ष प्रदान करने वाले प्रमुख देवता हैं। जब-जब इस पृथ्वी पर असुर एवं राक्षसों के पापों का आतंक व्याप्त होता है तब-तब भगवान विष्णु अवतरित होकर पृथ्वी के भार को कम करते हैं। वैसे तो भगवान विष्णु ने अभी तक 12 अवतारों को धारण किया। इन अवतारों में उनके सबसे महत्वपूर्ण अवतार श्रीराम और श्रीकृष्ण के ही माने जाते हैं। श्री कृष्ण का जन्म क्षत्रिय कुल में राजा यदु कुल के वंश में हुआ था। भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लेते ही कर्म का चयन किया। नन्हें कृष्ण द्वारा जन्म के छठे दिन ही शकटासुर का वध कर दिया, सातवें दिन पूतना को मौत की नींद सुला दिया। तीन महीने के थे तो कान्हा ने व्योमासुर को मार गिराया। प्रभु ने बाल्यकाल में ही कालिया वध किया और सात वर्ष की आयु में गोवर्धन पर्वत को उठा कर इंद्र के अभिमान को चूर-चूर किया। गोकुल में गोचरण किया तथा गीता का उपदेश देकर हमें कर्मयोग का ज्ञान सिखाया। प्रत्येक व्यक्ति को कर्म के माध्यम से जीवन में अग्रसर रहना चाहिए। इस मौके पर रामप्रकाश सिंह ठाकुर, कृष्णमुरारी, देवपाल, राधेश्याम, विवेक कुमार सिंह, लोकपाल शाक्य, रामगोपाल शाक्य, सुरेंद्र प्रजापति, मोहनलाल, संजीव कुमार, विनोद कुमार, नेम कुमार, मुन्नालाल, लीलाधर, यशपाल, सुमित शर्मा, नैना देवी, कोमल, प्रियांशी देवी, निकिता, अंशू देवी, ज्योति रानी आदि मौजूद रही। इधर क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में आज बुधवार को शुरु हुई भागवत कथा के पहले दिन यहां महिलाओं ने गांव में पीत वस्त्र धारण कलश यात्रा निकाली। जिसका गांव में जगह-जगह स्वागत किया गया।
बदायूं। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल, निर्भीक निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए प्रेक्षकगणों ने जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन...
इस्लामनगर । सहसवान विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कस्बा इस्लामनगर के केवीएम इण्टर कॉलेज...
बदायूं। शहर के मोहल्ला जवाहरपुरी में ग्रह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने घर घर जाकर भारतीय जनता पार्टी का...
बदायूं। शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने अपने आवास पर मौजूद समर्थकों के साथ क्षेत्रीय गतिविधियों के बारे में चर्चा की।...
छात्राओं ने आसपास व परिवार के मतदाताओं को जागरूक करने का किया संकल्प। बदायूं। बुधवार को बदायूँ क्लब बदायूँ में...