मदर एथीना स्कूल में बालिकाओं को समाज में होने वाली असामयिक घटनाओं से स्वयं को बचाने हेतु ‘आत्म रक्षा प्रशिक्षण’ काय र्शाला का आयोजन किया गया। जिसमें कि बरेली की ‘फ्लाइंग बिअर अकादमी, से श्रीमान दीपक भास्कर को आमंत्रित किया गया। जिन्होंने बालिकाआें को बाहर निकलने पर सावधानी बरतते हुए आवश्यकता पड़ने पर विभिन्न तकनीकों का प्रयोग करते हुए आत्मरक्षा के बारे में बताया। साथ ही शत्रु के विभिन्न अंगों पर अपने शरीर के विभिन्न अंगाें के प्रयोग से पाँच प्रतिघात के तरीकों की जानकारी प्रदान की। जिसके अंतर्गत फिंगर स्टांइकर हेतु स्टांइक, एलबो स्टांइक, नी स्टांइक एवं फुट स्टांइक का प्रयोग करना सिखाया।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि बालिकाओं काे आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण परम आवश्यक है कभी भी किसी भी विपरीत परिस्थिति में उनमे आत्मबल एवं साहस के साथ-साथ प्रतिघातक क्षमता एवं ज्ञान का होना भी अनिवार्य है क्योंकि वर्तमान में यदि नारी को समाज में अपनी पहचान बनाते हुए जीवन में आगे निकलना है तो उसे प्रत्येक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनना होगा।