मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
पड़ताल

बदायूँ में फर्जी मेडिकल स्टोर पकड़ा गया, 50 हजार की दवा बरामद कर सील की गई

August 20, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। गोपनीय सूचना के आधार पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरूण कुमार को अवगत कराते हुए औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने पुलिस बल के साथ ग्राम जौरी नगला, थाना कादरचौक क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एलोपैथिक औषधि विक्रय प्रतिष्ठान पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान से दो संदिग्ध एलोपैथिक औषधियों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। दोनों नमूनों को राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है।
बताया गया कि उक्त प्रतिष्ठान का संचालन धीरेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम धर्मी नगला, पोस्ट कादरचौक माजरा ककोड़ा, थाना कादरचौक, तहसील सदर, बदायूँ द्वारा किया जा रहा था। छापे के दौरान प्रतिष्ठान में भंडारित शेष एलोपैथिक औषधियों को मौके पर ही सर्वसील मोहर कर दिया गया। सील की गई औषधियों की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।
औषधि विभाग के अनुसार दोनों नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार विवेचना पूरी की जाएगी। इसके पश्चात औषधि निरीक्षक बदायूँ द्वारा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा संबंधित नियमावली, 1945 की सुसंगत धाराओं के तहत सक्षम न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights