उझानी। ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। जैसा कि हम जानते हैं कि भारत युवाओं का देश है। दुर्भाग्यवश भारत की अगली पीढ़ी नशे की गिरफ्त में फँसती जा रही है। ऐसी स्थिति में युवाओं का नशे से संबंधित गतिविधियों में संलिप्त होना, उनके स्वयं के तथा राष्ट्र के हित में नहीं है। हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने “विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान” का शुभारंभ किया है। ए.पी.एस. स्कूल ने भी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया है।इसी क्रम में नशा मुक्ति अभियान, उन्नाव की टीम ने स्कूल में नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को बुरी आदतों से दूर रहने व मानसिक शांति पाने के लिए आध्यात्मिक ज्ञान, राजयोग मेडिटेशन और सकारात्मक जीवन शैली के मन को मजबूत बनाने के तरीके बताए। इस टीम में रागिनी बहनजी (नरोरा से), पुष्पा बहनजी, मीरा बहनजी, अंजना बहनजी, घनश्याम भाईजी तथा सत्यप्रकाश भाईजी मजूद रहे ।सभी बहन जी और भाई जी का आभार प्रकट करते हुए चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल जी ने मुख्य बहनजी को शौल तथा स्कूल प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया । स्कूल के प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट जी ने सभी बच्चों को नशा खाद्य पदार्थ से दूर रहना और दूसरों की मद्दत करना बताया और एक विकसित भारत का निर्माण करें ।