मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
पड़ताल

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं – राजेश सक्सेना

August 20, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक का आयोजन पूर्व समय अनुसार मालवीय आवास गृह बदायूं पर आयोजित किया गया । बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मोरश्री गुप्ता ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री / सहायिका बहनों को अब सक्रिय हो जाना चाहिए ।क्योंकि बिना बच्चे के रोए बच्चों की माता भी बच्चों के लिए अपना दूध नहीं पिलाती है। इसलिए हम सबके लिए एकत्र होकर सरकार से अपनी मांग के लिए लड़ना पड़ेगा ।जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि आंगनबाड़ियों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । जिला अध्यक्ष राजेश सक्सेना ने जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट के लिए सौपा । ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारीगण के साथ बैठक संबंधी पत्र जारी किया जाए ।समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की पी एल आई ( प्रोत्साहन राशि )भी मिलनी चाहिए । पुष्टाहार पंजीकृत लाभार्थियों के अनुसार आना चाहिए । पिछले वर्ष 2025 का जिन लोगो का मानदेय रुका हुआ है ।वह मानदेय शीघ्र जारी किया जाए । एवं जो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिका आयुष्मान कार्ड बनने से वंचित है।उनका शीघ्र आयुष्मान कार्ड बनाया जाए । जो चावल राशन कोटेदार के पास आता है आंगनबाड़ी केंद्रों का वह आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिलाया जाए । क्योंकि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को चावल उपलब्ध न होने के कारण लाभार्थी लाभ पाने से वंचित रह जाते हैं । इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष खजाना देवी, जिला महासचिव शोभा वर्मा,जिला कोषाध्यक्ष कुमकुम जौहरी, जिला संगठन मंत्री प्रवेश कुमारी चौहान , जिला मंत्री चांदनी,ब्लॉक अध्यक्ष कादर चौक कुमकुम जौहरी , दह गवाँ शशि रानी सक्सेना ,आसफ पुर खजाना देवी ,जगत चांदनी , चांद बी , निशा सक्सेना , बीना सक्सेना , सर्वेश शर्मा , अनीता सक्सेना, संगीता देवी , सुषमा देवी , विभा शर्मा , ममता देवी , नीरू मिश्रा , राजेश्वरी मिश्रा , प्रेमवती ,सीता देवी , सर्वेश कुमारी ,रजनी , शारदा देवी , मुमताज जहां , शबाना , माया देवी, रामादेवी, पुष्पा देवी, आदि लोग मौजूद रहे ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights