बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा “रंगीलो सावन” थीम पर भव्य तीज उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ पीलीभीत बाईपास के रिज़ॉर्ट में किया गया। कार्यक्रम में गीत-संगीत, नृत्य, मनोरंजक गतिविधियों एवं आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे कपल्स ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया और सावन के रंगों को जीवंत कर दिया।सावन की खुशियों एवं तीज की उमंग को यादगार बना दिया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में दीप्ति अग्रवाल ने तीज क्वीन का खिताब जीता । कविता गोयल रनर-अप रहीं। वहीं कलरफुल कपल का खिताब नेहा भारतीया एवं विभोर भारतीया ने जीता। अध्यक्ष रोहित जिंदल ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं त्योहारों की परंपरा को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। “रंगीलो सावन” तीज उत्सव में सभी ने जमकर मस्ती की और कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में प्रीति जिंदल, मोना अग्रवाल, मनीषा पांडे, आशा अग्रवाल, रेनू परवाल , अनु गर्ग, स्वाति गोयल, संजना अग्रवाल, निधि अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल, संगीता आनंद, नीतू, शालू मित्तल, अंजू गर्ग, ने टीम बना कर सभी सदस्यों को सावन पर बनाए गेम्स खिलाये। इस अवसर पर वन राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार,डॉ. आई.एस. तोमर,घनश्याम खंडेलवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, डॉ. रवि मेहरा, अध्यक्ष रोहित जिंदल, सचिव शिशिर पांडे, हरीश मलिक, अचल कुमार, अमित मल्होत्रा, डॉ. अमित, अनिल मनोहर, अनुपम कपूर, अपूर्व गुप्ता, संदीप मेहरा, अन्नू बास, अशोक अग्रवाल, दिनेश गोयल, डी सी खंडेलवाल, मनोज सेठी, संजय अग्रवाल, मुकेश खंडेलवाल, मुकेश जैन, नीरज अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, प्रदीप माधवर, राजू खंडेलवाल, राजीव बूबना, राजीव जैन, राकेश अग्रवाल, राकेश धीरवानी, रोशन अग्रवाल, राजेश गुप्ता, संजय आनंद, संजय गर्ग, शरद अग्रवाल, डॉ. सुनील, शोभित अग्रवाल, शिव परवाल, उमेश तलवार, विकास गर्ग, विमल मेहरोत्रा एवं विशाल अरोड़ा का सक्रिय सहयोग रहा ।