मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

मदर एथीना स्कूल ने मंडल स्तरीय ताय-क्वान-डो प्रतियोगिता में 7 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर रचा कीर्तिमान

August 20, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।।मदर एथीना स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल कौशल के बल पर बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडल स्तरीय 29वीं इंटरस्कूल ‘क्योरूगी एवं पोमसे’ ताय-क्वान-डो प्रतियोगिता में नया इतिहास रच दिया है। प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्कूल के खिलाड़ियों ने कुल 15 पदक अपने नाम किए, जिनमें 7 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं। जिनमें फ्रेशर वर्ग की प्रतियोगिता में अनमोल सक्सेना, वेदांत सारस्वत, जयवर्धन एवं अभिनव राज ने स्वर्ण पदक तथा तनिष्क तोमर, आरब सिंह ने रजत पदक एवं दर्श सारस्वत और अरिक्ता ने कांस्य पदक तथा कलर बैल्ट प्रतियोगिता के अंतर्गत अनन्या पाल, अराध्या, रोहित राजपूत ने स्वर्ण पदक, अंजिका शर्मा, अभियंत राज ने रजत पदक तथा लक्ष्य गुलाटी और वंशिका राज ने कांस्य पदक जीतकर इस शानदार सफलता के साथ नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि हमारे विद्यार्थियों की यह अभूतपूर्व उपलब्धि उनकी अटूट लगन, नियमित अभ्यास और कोच के मार्गदर्शन का परिणाम है। खेल केवल शारीरिक विकास ही नहीं करते, बल्कि जीवन में अनुशासन और विपरीत परिस्थितियों का सामना करने का साहस भी सिखाते हैं। मुझे अपने सभी चौंपियंस पर गर्व है। विद्यालय परिवार हमेशा अपने विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सर्वाेत्तम अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ!

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights