बदायूँ। द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंदौसी मार्ग को मिले संकुल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई, जिसमें संकुल के सातों विद्यालयों के 200 से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम बदायूं के सुप्रसिद्ध BIMT कॉलेज में सम्पन्न हुआ।द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं, शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्रवण कुमार संतोष कुमारी इंटर कॉलेज उझानी, अयोध्या प्रसाद, भरतजी इंटर कॉलेज आंवला , सरस्वती विद्या मंदिर भुर्जी टोला आंवला, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली से प्रधानाचार्य एवं शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।कार्यक्रम की पूर्ण व्यस्था द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महावीर सिंह एवं समस्त स्टाफ के सहयोग से शाकुशल पूर्ण हुई।कार्यक्रम का संचालन वेद रतन जी, प्रधानाचार्य शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं ने किया।