खेड़ा नवादा पर नाला चोक होने से स्कूल में पानी भरा,बच्चों व शिक्षको ने जाम लगाया

WhatsApp-Image-2024-07-05-at-13.28.54
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। शहर के खेड़ा नवादा यानि भगत सिंह चौराहे के पास नाला चोक होने से आज सुबह मामूली बारिश में ही बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी औऱ जूनियर हाईस्कूल में जलभराव हो गया। स्कूल में कई फिट पानी भर गया। सुबह बच्चे और शिक्षक स्कूल पहुँचे तो अंदर नहीं घुस सके। आक्रोशित शिक्षको औऱ बच्चों ने भगत सिंह चौक के पास रास्ता जाम करके विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे बरेली मथुरा हाइवे, बदायूँ मुरादाबाद हाइवे पर ट्रैफिक जाम हो गया। वाहनों की लंबी लाइने लग लगी। जानकारी होते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुँच गई। समझा कर कुछ ही देर बाद जाम खुलवा दिया। आपको बता दे खेड़ा नवादा यानि सरदार भगत सिंह चौक शहर का प्रवेश द्वार है। यहाँ पर दास पीजी डिग्री कालेज,पुलिस चौकी, प्राइमरी स्कूल,जूनियर हाईस्कूल स्कूल,पास में ही ब्लूमिंगड़ेल स्कूल समेत आसपास छोटे स्कूल है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसी चौक के पास साईं मन्दिर, देवी मंदिर है। शहर का प्रवेश द्वार नरक द्वार नरक लोक बन कर रह गया है। बारिश में इस इलाके में कई कई फिट जलभराव रहता। बगैर बारिश के भी सुबह तीन चार घण्टे जलभराव रहता है। इस इलाके में तमाम होटल,दुकाने, निजी अस्पताल,वर्कशॉप, पेट्रोल पंप औऱ कई गलियां है,जिसमे जलभराव रहता है। इस जलभराव की मुख्य वजह नाले का चोक होना है,इस पर किसी का ध्यान नही है न चिंता है नेता,अफसर,जनप्रतिनिधियों को कोई चिंता नही,जनता रहे नरकलोक में बस अगली बार वोट दे देना,नेताजी वोट लेकर औऱ जनता वोट देकर खुश है जनाब

गौरव श्रीवास्तव की रिपोर्ट

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights