2022 में प्रियंका गांधी वाड्रा होंगी कांग्रेस की ओर से उत्‍तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का चेहरा

8
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

जौनपुर। उत्‍तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव वर्ष 2022 में प्रस्‍तावित है, इसके लिए कांग्रेस में शीर्ष स्‍तर से प्रयास अभी से शुरू है। वहीं दूसरी ओर मुख्‍यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर प्रियंका गांधी को उतारने को लेकर जौनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारी भी शुरू कर दी है। दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की प्रभारी भी हैं और लंबे समय से पूर्वांचल में कांग्रेस की ओर से संघर्षोंं के तौर पर एकमात्र चेहरा बनकर उभरी हैं। ऐसे में उनको सीएम के तौर पर पेश करने की चर्चा रही और जौनपुर जिले में बुधवार को उनको सीएम पद का प्रत्‍याशी बताए जाने के बाद सियासी चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े और प्रदेश सचिव सरिता पटेल का आगमन मंगलवार की देर शाम शहर कांग्रेस कार्यालय पर हुआ। इस दौरान उन्होंने शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ संगठन सृजन अभियान पर चर्चा की। जागरण से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर 2022 में प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। इसके लिए पार्टी स्‍तर से तैयारियों के क्रम में ही जौनपुर जिले में आयोजन के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों संग संपर्क किया जा रहा है। रात तक जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों संग बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया गया। वहीं कांग्रेस की यह टीम पूर्वांचल के अन्‍य जिलों में भी जाकर जमीनी हकीकत की पड़ताल कर रिपोर्ट शीर्ष पदाधिकारियों को देगी।  

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जौनपुर जिले में बढ़ी सक्रियता :  कांग्रेस सचिव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के साथ वार्ड स्तर की जो भी समस्याएं हैं उनसे जुड़े मुद्दों को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से प्रत्येक वार्ड में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। प्रदेश सचिव सरिता पटेल ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए शहर संगठन को मजबूत बनाएं। अध्यक्षता करते हुए सौरभ शुक्ला ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता के साथ भाजपा सरकार धोखा कर रही है। इस दौरान पार्टी उपाध्यक्ष गौरव सिंह, राकेश सिंह, पंकज सोनकर, बिलाल नदीम, फरमान हैदर, अशरफ अली, हसीब खान सुरूर, मो.अशरफ, हाजी अवि वक्कास आदि मौजूद रहे। संचालन मुफ्ती हाशिम मेंहदी ने किया। 

पूर्वांचल में सक्रिय हुईंं प्रियंका : सोनभद्र उभ्‍भा नरसंहार कांड के बाद से ही पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार केंद्र और राज्‍य सरकार पर हमलावर रही हैं। बीएचयू से लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर आंदोलन को समर्थन और पूर्वांचल के लोगों से लगातार संवाद कायम कर अपने पार्टी के लीडर के तौर पर सक्रिय रही हैं। पत्र और तोहफे भेजकर भी वह पूर्वांचल के लोगों के संपर्क में लगातार रही हैं। जबकि एनआरसी आंदोलन के बाद वह प्रदर्शनकारियों से भी विशेष तौर पर मिलने वाराणसी आ चुकी हैं। पीएम के संसदीय क्षेत्र से केंद्र और राज्‍य सरकार पर वह लगातार हमलावर भी रही हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights