बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंडलायुक्त, ग्रामीणों से लिया हालचाल, राहत-बचाव कार्यों की जानी हकीकत

WhatsApp Image 2026-09-10 at 7.07.50 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मंडलायुक्त बरेली मंडल शंभू कुमार ने गुरुवार को जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, उपजिलाधिकारी दातागंज विनोद कुमार, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड उमेश चंद्र सहित संबंधित अधिकारियों के साथ तहसील दातागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। मंडलायुक्त ग्राम भुण्डी पहुंचे और स्थानीय लोगों से संवाद कर उनका हाल जाना। उन्होंने ग्राम रहपुरा एवं कदम नगला में बाढ़ की वर्तमान स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जानकारी अधिकारियों से ली।मंडलायुक्त ने कहा कि वर्तमान में बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है और नदी का पानी आबादी से दूर है। उन्होंने अधिकारियों से पूर्व में कुछ स्थानों पर हुई कटान की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ खंड द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए कटान की स्थिति को नियंत्रित किया गया है। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी संभावित खतरे को लेकर अधिकारी पूरी तरह सतर्क रहें।निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराई जा रही राहत सामग्री के वितरण की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बाढ़ चौकियों और बाढ़ शरणालयों को लोगों की सुविधा के लिए तैयार रखने के निर्देश दिए।उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में की गई व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। साथ ही पशुओं की देखभाल के लिए पशुपालन विभाग की तैयारियों की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में मानव जीवन के साथ-साथ पशुओं की सुरक्षा भी प्रशासन की प्राथमिकता है। संबंधित विभाग अपने-अपने स्तर से लगातार सक्रिय रहकर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराएं।मंडलायुक्त ने स्थानीय ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उन्हें प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में यदि किसी प्रकार की समस्या सामने आती है तो उसका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ राहत से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार रहे। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights