बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया क्रिसमस

बिल्सी: बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में ईसाई धर्म के प्रवर्तक तथा पूरे विश्व को प्रेम दया एवं क्षमा का मंत्र देने वाले ईसा मसीह के अवतरण दिवस क्रिसमस पर्व को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने क्रिसमस ट्री और स्नोमैन को रंग बिरंगी झालरों से सजाया।रंग बिरंगे कपड़ों में सजे बच्चों ने क्रिसमस के मौके पर सेंटा क्लाज बनकर साथियों को उपहार बांटा।

डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने अपने संबोधन में सभी को क्रिसमस व नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुएबच्चों को ईशा मसीह के जीवनवृत्त के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों को प्रभु यीशु के जीवन सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रभु यीशु के दया और मानवता के संदेश को अपनाने की हमें अत्यधिक आवश्यकता है।

प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने सभी बच्चों को क्रिसमस पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इसी दिन मदर मरियम ने प्रभु यीशु को जन्म दिया था। क्रिसमस के त्योहार को बड़ा दिन के रूप में भी मनाया जाता है।

प्रशासक वी.पी. सिंह ने सभी को यीशु के जन्म से जुडे कई रोचक प्रसंग बताए। उन्होंने सभी को जाति धर्म से ऊपर उठकर देश प्रेम और सभी धर्मो को एक समान आदर और मान सम्मान देने का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

You may have missed