रिश्तेदारी में आ रही महिला की बाइक से गिरने से मौत,भाई की हालत गंभीर

WhatsApp Image 2021-04-27 at 4.11.14 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के बरेली-आगरा राजमार्ग पर एक गांव के समीप पति व भाई के साथ बाइक द्वारा नगर के मौहल्ले में महिला रिश्तेदारी में आ रही थी।अचानक महिला को चक्कर आने से बाइक पर बैठी महिला गिर गई।बाइक से गिरकर महिला की मौके पर ही मौत हो गई।महिला के गिरने से बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ी जिससे महिला का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

मंगलवार की सुबह जिला एटा थाना निदौली कलां क्षेत्र के ग्राम रफतनगर सैंथरा निवासी अजय कुमार (35) अपनी पत्नी रचना (30) व अपने साले बृजेश पुत्र वीरपाल निवासी डिलौर के साथ उझानी में रिश्तेदारी में बाइक द्वारा एक ही बाइक से आ रहे थे।बाइक द्वारा वह जैसे ही थाना क्षेत्र के ग्राम फूलपुर के समीप पहुंचे तभी बाइक पर पीछे बैठी अजय कुमार की पत्नी रचना चक्कर आने से बाइक से नीचे गिर गई।बाइक से गिरने से रचना की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि महिला के गिरने से बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ी जिससे रचना का भाई बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं अजय कुमार के गुम चोटें आयी हैं।राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है वहीं घायल बृजेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights