किसानों के समर्थन में सांसद, विधायकों के घरों के घेराव से पूर्व ही प्रशासन ने किया कांग्रेसियों को नजर बंद

Screenshot_2020-12-23-13-38-45-099_com.mxtech.videoplayer.ad
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं। प्रांतीय आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में होने वाले सांसद, विधायक के घरों पर ताली थाली बजा कर केंद्र सरकार अब बैठे उद्योगपति के एजेंटों को जगाने हेतु कार्यक्रम से पूर्व ही पुलिस प्रशासन ने कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरोध में कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह के निवास पर ही ताली थाली बजाकर विरोध किया। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि जिस तरह शासन पुलिस प्रशासन के बल पर किसानों की आवाज़ रोकने का कार्य कर रही है ये तानाशाही जो कि अब चलने वाली नहीं कांग्रेसजन किसानों के साथ है एवं किसानों विरोधी काला कानून वापस होने तक किसानों के साथ संघर्ष करेगी। किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व०चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के सभी क्षेत्रीय सांसदो के घरों पर पहुँच र्क्र ताली एवं थाली बजाकर किसान संघटनो के समर्थन में केंद्र सरकार को कुम्भकर्णीय नींद से जगाने हेतु प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया था प्रदर्शन से पहले ही मेरे आवास पर पुलिस प्रशासन ने नजर बन्द कर किसानों के हक की आवाज़ उठाने से रोकने का काम किया है पर कांग्रेस किसानों के साथ है एवम सड़क से संसद तक संघर्ष को तैयार है इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तीन किसान विरोधी बिल पास किये जाने के विरोध में देशभर के किसान संघठन विगत लंबे समय से अन्दोलान्द्रित है। इसी के तहत विभिन्न राज्यो में किसान संगठनों द्वारा प्रदर्शन किये जा रहे है, परन्तु केंद्र सरकार किसानों की मांगों को लगातार अनदेखा कर रही है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव धर्मवीर सिंह ने भी विचार व्यक्त किये मुख्य रूप से जिला सचिव बाबू चौधरी, अरबाज़ रजी, ककराला कार्यवाहक नगर अध्यक्ष समीउल खान, विचार विभाग शहराध्यक्ष राफत अली खान, मोहम्मद यशब, सलारपुर ब्लॉक अध्यक्ष सलमान ग़ाज़ी, दिनेश गौड़, हरीश कश्यप, सुरेश राठौर आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights