बदायूँ की बाबा कालोनी का युवक प्रेमिका से मिलने झारखंड गया,प्रेमिका को पत्नी के पास छोड़ कर फरार

WhatsApp-Image-2024-04-25-at-18.17.48
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। शहर की बाबा कालोनी के रिंकू ठाकुर की कुछ समय पहले फेसबुक पर झारखंड के जिला सराई,केला खरसावां के गाँव रपचा की 25 वर्षीय पूजा से दोस्ती हुई। पूजा के पिता सीताराम सिंह वहा पर एक ईंट भट्ठे पर सिक्योरिटी गार्ड है। इस प्रेम कहानी में दोनो पात्र विवाहित है,अंतर इतना है कि पूजा की 7-8 साल पहले शादी हो चुकी है। वह कुछ समय पहले अपने पति को ही नही छोड़ चुकी है,बलिक अपने दोनो बच्चों को भी पति के पास छोड़ आई। बताती है पति दहेज की डिमांड करता और मारता पीटता था। इधर प्रेमी रिंकू ठाकुर भी विवाहित है,उसके भी दो बच्चे है,उसकी ससुराल बदायूँ के उपनगर उझानी में। आइए अब लौटते है अजब गजब लव स्टोरी पर, बदायूँ के युवक रिंकू ठाकुर की फेसबुक पर झारखंड की पूजा से दोस्ती हुई,फिर दोनो में इश्क हुआ,औऱ पूजा के प्रेम में दीवाने हो चुके रिंकू ठाकुर 16 दिसम्बर 2023 को पहुँच जाते है झारखंड। पूजा के घर मे रहने लगते है,वहा वह अपनी प्रेमिका के साथ इंट भट्टे पर मजदूरी करने लगते है,रिंकू ठाकुर खुद को कुँवारा बताते, चांद तारे तोड़ कर लाने की कसमें खाते, वायदे करते। पूजा के घर वाले शादी को तैयार नही होते तो दोनो छिप कर शादी कर लेते है। दोनो कुछ समय साथ रहे, दोनो कई बार हम बिस्तर भी हुए। प्लान के तहत महाशय रिंकू ठाकुर झारखंड से दिल्ली चले आते है,औऱ अपनी प्रेमिका पूजा को भी दिल्ली आने का फरमान सुना देते है। रिंकू के प्यार में दीवानी पूजा घर वालो को बगैर बताये दिल्ली आ जाती हैं। यहां से रिंकू ठाकुर अपनी प्रेमिका पूजा को साथ लेकर फरीदाबाद, हरियाणा के बल्लभगढ़ पहुचते है,यहाँ दोनो बेलदारी मजदूरी करने लगते है। बल्लभगढ़ में रहने के दौरान दोनो के प्यार में खलल पड़ना शुरू हुआ,दरअसल पूजा को पता चल गया कि रिंकू ठाकुर शादी शुदा है वह दो बच्चों का बाप है,दोनो में झगड़ा शुरू हो गया। पूजा घर वापस जाने की जिद करने लगी। झगड़ा बढ़ने पर रिंकू ठाकुर कल अपनी प्रेमिका पूजा को यहाँ उझानी ससुराल में ले आया और उसे ससुराल में पत्नी के पास छोड़ कर फरार हो गया। प्रेमिका को देख कर पत्नी,उसकी माँ और घर वाले भड़क गए। पूजा का आरोप है कि रिंकू के ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की।मामला पुलिस के दरबार मे पहुचा तो पुलिस ने पूजा को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया और रिंकू ठाकुर का शांति भंग में चालान कर दिया। पूजा अस्पताल में भर्ती है और बार बार कह रही है कि रिंकू को उसके सामने लाया जाए, वह उससे पूछेगी कि उसने उसकी जिंदगी क्यो बर्बाद की क्यो धोखा दिया।फेसबुक पर हुई दोस्ती, मोहब्बत चार माह भी नही टिक सकी औऱ दोनो के सिर चढ़ कर बोल रही मोहब्बत का बुखार उतर गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights