राजधानी एक्सप्रेस के ब्रेक हुए जाम, धुआं देख यात्री घबराए, 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

Screenshot-2024-04-18-170946
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

हापुड़। से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस की बोगी में ब्रेक जाम होने से धुंआ उठने लगा। ट्रेन में धुआं उठता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोककर ब्रेक की मरम्मत की गई और करीब 20 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया।नई दिल्ली से चलकर राजधानी एक्सप्रेस गुरुवार दोपहर डिब्रूगढ़ जा रही थी। जैसे ही ट्रेन दोपहर करीब 12.40 बजे हापुड़ पहुंची तो ट्रेन की बोगी के ब्रेक में लगी रबड़ जलने से धुंआ उठने लगा और वैक्यूम ब्रेक जाम हो गई। ट्रेन चालक ने धुआं उठता देख रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर गाड़ी रोक दी।धुआं उठता देख और बिना स्टॉपेज की ट्रेन के अचानक रुक जाने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के रुकते ही बोगी में सवार यात्री ट्रेन से उतकर रेलवे लाइन पर आ गए। ट्रेन में सवार कर्मचारी और आरपीएफ के जवान भी बोगी पर पहुंचे। जहां कर्मचारियों ने ब्रेक में लगी रबड़ को बदलकर ब्रेक व पहिए को ठीक किया। करीब 20 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही, इसके बाद ब्रेक ठीक होने पर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि ब्रेक जाम होने के कारण ट्रेन में थोड़ा धुआं निकला था, जिसे ट्रेन में सवार कर्मचारी ने ठीक कर दिया, जिसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights