मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 14 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम दौर में, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान: पीयूष गोयलमाइक्रोसॉफ्ट की वैश्विक आउटेज से दुनियाभर में कामकाज ठप, आउटलुक ईमेल प्रभावित; मेल टाइमआउट बढ़ाकर 48 घंटे किया गयारामायण’ की 1000 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री, रणबीर कपूर की फिल्म की ऐतिहासिक सफलता पर टीवी की ‘सीता’ दीपिका चिखलिया ने जताई खुशीजनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, स्व-गणना के प्रति किया जागरूकमतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टियों से बचने के लिए सक्रिय मोबाइल नम्बर दर्ज करेंबाकरगंज रोड पर पुलिया में बड़े गैप से हादसों का खतरा, शिकायत के बाद भी नहीं हुई मरम्मत
Uttar Pradesh

गौतमबुद्ध नगर में सीएम योगी ने चुनाव प्रचार को दी धार, BJP सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

April 18, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। पहले चरण में प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा। ऐसे में भाजपा समेत अन्य पार्टियां अगले चरण की सीटों के चुनाव प्रचार के लिए ताकत झोंकने में जुट गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में ग्रेटर नोएडा में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, जेवर में एशिया का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बन रहा है। रैपिड रेल की सुविधा हम देने जा रहे हैं, मेट्रो आ रही है। 80 करोड़ लोग देश में पिछले 4 साल से मुफ्त राशन की सुविधा प्राप्त कर रहे हैं। 60 करोड़ गरीबों को आयुष्मान भारत योजना की सुविधा प्राप्त हो रही है।सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले के मुख्यमंत्री क्यों गौतमबुद्ध नगर आने से कतराते थे? क्योंकि पिछली सरकार में यहां की जनता को लूटने का काम किया गया। अपने कर्मों पर पर्दा डालने के लिए पिछली सरकारों के मुख्यमंत्री यहां न आने का बहाना बनाया। पहले उद्यमी परेशान था, उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था, कानून व्यवस्था बेपटरी थी लेकिन आज यहां की तस्वीर बदल चुकी है। यहां के वातावरण को देखते हुए आज हर कोई यहां आना चाहता है। भाजपा सरकार के नेतृत्व में नोएडा और ग्रेटर नोएडा ने प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में अपनी अलग पहचान बनाई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights