डीईओ ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

WhatsApp-Image-2024-04-14-at-16.47.39
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने रविवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए बनाए गए पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल, मतगणना स्थल मंडी समिति बदायूं का निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने वहां बनाए गए स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने मंडी समिति बदायूं में बनाए गए पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल व मतगणना स्थल में की गई विभिन्न तैयारीयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था, बैरिकेडिंग व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था आदि विभिन्न पहलुओं पर निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल मतगणना के दिन व पोलिंग पार्टी रवानगी के दिन मौजूद रहेगा। उन्होंने वहां मौजूद आमजन से वार्ता कर उन्हें लोकसभा सामान्य निर्वाचन के मतदान दिवस 07 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने बताया कि निर्वाचन की दृष्टिगत सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोग की मंशा अनुरूप मतदान केदो व बूथो पर एश्योर्ड मिनिमम फैसेलिटीज का होना सुनिश्चित कराया गया है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन व मतगणना के दिन जनपद में पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा।उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों व डरा धमकाकर या प्रलोभन देकर वोट मांगने वालों के विरुद्ध को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलो से आहवान भी किया कि वह लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत प्रभावी आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त वैभव शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रेनू सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights