मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 13 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 18.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बाबा साहब के सपनों को डबल इंजन की सरकार साकार कर रही है : दुर्विजय सिंह शाक्य

April 14, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जन्म जयंती पर प्रत्येक बूथ पर उनकी प्रतिमा व चित्र पर माल्यार्पण कर समरसता दिवस के रूप में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के योगदान को याद कर बूथ पर समरसता दिवस मनाया। साथ ही लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क में बदायूँ में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बदायूँ विधानसभा में जनसंपर्क करके जनता जनार्दन से बदायूँ लोकसभा में एक बार फिर कमल खिलाने के लिए आशीर्वाद माँगा। उन्होंने धर्मपुर बनकोटा सुरसेना, लहरा लाड़पुर, गोपालपुर वजीरगंज में जनसंपर्क किया।लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क बदायूँ में कहा बाबा साहब ने कहा था, चुनौती से भागना नहीं, सामना करना चाहिए। एक स्वतंत्र भारत को कैसा भारत बनाना चाहिए यह बाबा साहब अम्बेडकर ने बताया था। साथ ही कहा 2014 में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार बनने के बाद बाबा साहब के कार्यो को ध्यान में रखते हुए भाजपा की डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

साथ ही कहा बाबा साहब के सपनों को भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास को लेकर उनके सपनों को साकार कर रही है, लोकतंत्र की मजबूती में बाबा साहब के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज में कहा भारत के विकास में बाबा साहब का बहुत बड़ा योगदान है। बाबा साहेब द्वारा दलित एवं वंचित समाज के उत्थान के लिए किये गये प्रयासों के फलस्वरूप आज यह वर्ग विकास की मुख्य धारा से जुड़ सका है जबकि देश विरोधी ताकतें देश एवं प्रदेश को बांटने एवं तोड़ने का प्रयास कर रही हैं, भाजपा कार्यकर्ता एक भारत, श्रेष्ठ भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरे समर्पण के साथ काम कर रहे हैं।सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बदायूँ में कहा बाबा साहब के सामाजिक कार्य और लोगों के उत्थान के प्रति, उनके सराहनीय योगदान के लिए उन्हें भारत में बहुत सम्मान के साथ याद किया जाता है। वास्तव में, 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती को न केवल हमारे देश, बल्कि दुनिया के अन्य हिस्सों में भी एक वार्षिक त्यौहार के रूप में मनाया जाता हैं। बाबा साहब को दिल से सम्मान और आदर देने का एकमात्र तरीका यह है कि हम उनके बताये गये मार्गो और सिद्धांतो का पालन करे।दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने परा दातागंज में कहा बाबा साहब न केवल हमारे देश में, बल्कि पूरे विश्व प्रसिद्ध हैं। उनके किए गए कार्यों की समूचे संसार में प्रशंसा होती है।

आज हमारी सरकार ने अंतोदय के माध्यम से सभी वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम किया है, जिसकी लड़ाई बाबा साहब लड़ते थे।पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव जी ने डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क बदायूँ में कहा बाबा साहब डॉ अंबेडकर ने न सिर्फ दलितों के लिए संघर्ष किया, बल्कि संपूर्ण समाज को संविधान के माध्यम से बराबर का अधिकार दिया। उनकी बदौलत ही हमारा संविधान विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। हमें बाबा साहब का सदैव स्मरण करना चाहिए।बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जन्म जयंती पर प्रत्येक बूथ पर उनकी प्रतिमा व चित्र पर माल्यार्पण कर समरसता दिवस के रूप में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के योगदान को याद कर बूथ पर समरसता दिवस मनाया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामूर्तिलाल, वरिष्ठ नेता दयाराम व्यास, महिलपाल सागर, रजनी मिश्रा, मुनेश पंडित जी, रामनरेश गौतम, अरविंद वाल्मीकि, भरोसे लाल, राजू वाल्मीकि, सुरेश गौतम, रमेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights