29 अप्रैल तक होगा निःशुल्क खाद्यान वितरण

Screenshot-2024-04-12-202009
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया कि अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को माह अप्रैल, 2024 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न (गेहुँ, चावल तथा बाजरा) का निःशुल्क वितरण कराये जाने हेतु दिनाँक 13 अप्रैल से 29 अप्रैल 2024 के मध्य तिथि निर्धारित की गयी है। इन वितरण तिथियों पर उचितदर विक्रताओं द्वारा अन्त्योदय अन्न योजनान्तर्गत प्रतिकार्ड पर 07 किग्रा बाजरा, 14 किग्रा० गेहूँ तथा 14 किग्रा० चावल, ग्राम बीबीपुर, ब्लाक जगत में 01 किग्रा0 गेहूँ, 01 किग्रा० बाजरा व 03 किग्रा० चावल, शेष ग्रामीणध्नगरीय क्षेत्रों में पात्र गृहस्थी के अन्तर्गत प्रति यूनिट 01 किग्रा० गेहूँ, 02 किग्रा० चावल तथा 02 किग्रा० बाजरा (कुल 05 किग्रा०) खाद्यान्न की मात्रानुसार निःशुल्क वितरण किया जायेगा। उन्होंने सभी राशन कार्ड धारकों को अवगत कराया है कि उक्त अवधि में अपने-अपने उचित दर विकंताओं से उपरोक्त मानक के अनुसार अनुमन्य खाद्यान्न प्राप्त करना सुनिश्चित करें। उक्त वितरण दिवसों में उचित दर दुकानों पर खाद्यान्न वितरण का कार्य प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक सुनिश्चित किया जायेगा। मोबाईल ओ०टी०पी० के माध्यम से वितरण की सुविधा दिनांक 29 अप्रैल 2024 को उपलब्ध रहेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights