डॉ० भीमराव आम्बेडकर की जयन्ती पर मजिस्ट्रेट नामित

download-7
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने अवगत कराया है कि 14 अप्रैल 2024 को डॉ० भीमराव आम्बेडकर की जयन्ती पर शोभायात्रा निकाली जायेगी। शोभायात्रा का प्रारम्भ डॉ० अम्बेडकर पार्क से लावेला चैक, बाबूराम मार्केट, रजीचैक, जफा साहब की कोठी शहवाजपुर, टिकटगंज, शात्री चैक, खैराती चैक, नेहरू चैक, गोपी चैक, लोटनपुरा, गुरुद्वारा, छःसड़का, शिवमन्दिर गांधी ग्राउन्ड पर समाप्त होगी। उक्त शोभायात्रा/कार्यक्रम के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अधिकारीगण/मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि उप जिला मजिस्ट्रेट सुखलाल प्रसाद वर्मा मो0 9454415833 की शोभायात्रा के आगे, तहसीलदार सदर सुरेन्द्र कुमार मो0 9454415842 की शोभायात्रा के मध्य तथा नायब तहसीलदार सदर हेमराज सिंह बोनाल मो0 8809658588 की शोभायात्रा के पीछे ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि तैनात मजिस्ट्रेट शोभायात्रा के दौरान नगर मजिस्ट्रेट बदायूँ के निर्देशों के अनुसार शोभायात्रा में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करेंगे। नगर मजिस्ट्रेट बदायूँ उक्त शोभायात्रा के दौरान सम्पूर्ण नगर में कानून एवं शान्ति व्यवस्था हेतु उत्तरदायी होंगे तथा समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट जनपद बदायूँ में अपनी-अपनी तहसील के थाना क्षेत्रों में डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की जयन्ती के अवसर पर आयोजित होने वाली शोभायात्राओंध् सभाओं के दौरान अपने स्तर से मजिस्ट्रेट नामित करते हुऐ पूर्ण शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना तथा वर्तमान में जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण धारा-144 दं०प्र०सं० प्रभावी है, जिसके प्रतिबन्धों को अक्षरशः पालन कराये जाने की कार्यवाही भी सुनिश्चित करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights