कुंवरगांव पुलिस ने की पीस कमेटी की बैठक-लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-20.09.25
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

कुंवरगांव ।थाना कुंवरगांव में गुरुवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। आगामी लोकसभा चुनाव, होली, रमजान और ईद के मद्देनजर पुलिस ने लोगों के साथ बैठक की। लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। वहीं किसी भी प्रकार की परेशानी पर पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई।इस वैठक में भारी संख्या में गणमान्यजन लोग व प्रधान मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

सभी के बीच बैठकर थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने पीस कमेटी की मीटिंग ली । जहां आगामी लोकसभा चुनाव व होली त्योहार ,रमजान को लेकर सभी को सौहार्द पूर्ण मनाने की बात कही। थाना प्रभारी ने बताया कि अगर इस बीच किसी ने सौहार्द को बिगाड़ने क्षेत्र में माहोल खराब करने व अराजकता फैलाने की कोशिश की तो उसको किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा उसके प्रति कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।

सीएए को लेकर तमाम तरह की अफवाहें चल रही हैं जिसपर अमल नहीं किया जाए सीएए का कार्य अपने देश में नागरिकता दिलाने का है न कि नागरिकता छीनने का इस बीच गांवों में होलिका दहन में आ रही समस्याओं को सुना और मौके पर समस्याओं का समाधान किया।इस बीच वर्तमान चैयरमेनपति अरविंद कुमार, मंडल अध्यक्ष नौरंग पाल , मंडल उपाध्यक्ष अनिल कुमार , रामशर्मा , पूर्व चेयरमैनपति संजय गुप्ता,प्रधान आरिफ , राजेश , शहंशाह आलम, शिवकुमार ,यशवीर सिंह, मास्टर कल्लन मिंया अंसारी आदि लोग मौजूद रहे ।

अमन रस्तोगी रिपोर्ट

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights