जीएस हीरो बदायूँ एवं उझानी में आईकोनिक प्रीमियम स्टाइलिश बाइक एक्सट्रीम 125 आर लांच की

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-19.54.09-3
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। स्टाइल एवं पॉवर के बेहतरीन संयोजन में हीरो मोटरकोर्प ने अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल एक्स्ट्रीम 125 आर को जी०एस० हीरो बदायूं एवं उझानी शोरूम पर लॉन्च एवं डिलीवरी की। जी०एस० हीरो बदायूं में प्रथम ग्राहक जोगेन्द्र श्रीवास्तव को बाइक की डिलीवरी प्रदान की गई। इस अवसर पर जी०एस० हीरो बदायूं एवं उझानी शोरूम के स्वामी अनुपम गुप्ता भी मौजूद रहे। जी०एस० हीरो बदायूं में सेल्समैन दीपांश शर्मा ने बाइक की खूबियों के बारे में एवं उझानी में सेल्सगर्ल मोनी ने ग्राहकों को विस्तार से समझाया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

ग्राहकों की लगातार बदल रही जरूरतों को देखते हुये एक्सट्रीम 125 आर पॉवर एवं स्टाइल का एक बेहतरीन संयोजन है। नई एक्स्ट्रीम 125 आर को कम्पनी ने दो वैरियंट में लॉन्च किया है। जी०एस० हीरो बदायूं एवं उझानी शोरूम पर इस बाइक की डिलीवरी आज से शुरू हो गई है। एक्सट्रीम 125 आर 66 किमी प्रति लीटर के असाधारण ईंधन माइलेज के साथ 125 सी०सी० सेगमेंट में सर्वाधिक लोकप्रिय बाइक है। एक्सट्रीम 125 आर 5.9 सेकेण्ड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की गति के साथ बेहतरीन पॉवर प्रदान करती है। हीरो आई 3 एस आईडल स्टार्ट स्टॉप सिस्टम ईंधन की माइलेज और क्षमता को और बढ़ाता है।

एक्स्ट्रीम 160 आर स्पोर्टी लुक के साथ विभिन्न रंगों में उपलब्ध है। जिसमें कि एल०ई०डी० हँडलैंप, एल०ई०डी० टैल लैम्प एवं ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के सभी अत्याधुनिक फीचर उपलब्ध हैं। इसके चौडे एवं मजबूत टायर विभिन्न कठिन परिस्थितियों में भी ग्राहकों को बेहतरीन कम्फर्ट उपलब्ध कराते हैं। इस अवसर पर जी०एस० हीरो बदायूं एवं उझानी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इस अवसर पर जीएस हीरो के जीएम राजीव शर्मा,रजत सिन्हा,प्रसांत सिंह,शगुफ्ता खान समेत सभी स्टाफ मौजूद रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights