सही दिशाबोध से युवा करेंगे ऊंचे दर्जे के कार्य और रचेंगे इतिहास

WhatsApp-Image-2024-03-13-at-19.06.36
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। पीतवस्त्र धारी मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर के मुख्य मार्गों से कलश यात्रा निकाली। गायत्री परिजन नत्थू लाल शर्मा, भवेश शर्मा और पंकज कुमार ने वेदमंत्रोच्चारण कर शक्ति कलश का पूजन कराया। टोली लीलाधर शर्मा ने कहा कि श्रेष्ठ संस्कारों से मानव में देवत्व जागेगा और अंतःकरण पवित्र होगा। युवाओं में क्रांतिकारी परिवर्तन करने की अद्भुत क्षमता है। सही दिशाबोध मिले तो ऊंचे दर्जे के कार्य करेंगे और इतिहास रचेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

भव्य कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ प्रज्ञा गीतों की धुन पर नगर के कृष्णा कालोनी, पंजाबी कालोनी, श्रीनारायणगंज, लिंक रोड, स्टेशन रोड, घंटाघर, सब्जी मंडी होती हुई यज्ञ स्थल पर पहुंची। श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। कलश यात्रा में मातृशक्ति और देव कन्याओं ने अपने सिर पर कलश धारण किए प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो के नारे और गगन मुंबई पताकाएं लेकर चल रही थी। इस मौके पर सुरेंद्र पाल, सुखपाल शर्मा, भुवनेश शर्मा, नरेंद्र कुमार, ममता शर्मा, दया शर्मा, राजेंद्र पाल सिंह, अनवीर सिंह, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights