पथराव करने वाले 10 उपद्रवियों की वीडियो, फोटो से पहचान, गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगीं

WhatsApp-Image-2024-03-13-at-17.32.41-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। अकबरनगर बवाल के मामले में पुलिस ने वीडियो, फोटो की मदद से नामजद आरोपियों के अलावा दस उपद्रवियों की पहचान कर ली है। इनकी तलाश में दबिश जारी है। पुलिस दर्जनों वीडियो व फाटो से और अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास में लगी है।बीते रविवार को अकबरनगर में एलडीए ने सम्राट फर्नीचर की अवैध कॉमर्शियल बिल्डिंग ध्वस्त की थी। इसके बाद इलाकाई लोगों ने टीम पर जमकर पथराव किया था। एलडीए की टीम व पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई थी।मामले में एलडीए की ओर से सात पर नामजद व सैकड़ों अज्ञात पर बलवा, हमला करने, सरकारी काम में बाधा डालने आदि धाराओं में केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी सम्राट फर्नीचर के मालिक अरशद वारसी को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह ने बताया कि छह अन्य फरार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights