जनरल डॉक्टर वीके सिंह ने किया विजय नगर आरओबी का उद्घाटन

WhatsApp-Image-2024-03-12-at-19.38.37-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। शहर व लाइन पार विजय नगर क्षेत्र की जनता को मंगलवार को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह ने आरओबी का तोहफा दिया। उन्होंने गाजियाबाद के विजय नगर में स्थित धोबी घाट पर बने आरओबी का उद्घाटन किया। यहां आपको बता दें कि बीते 40 वर्षों से विजयनगर क्षेत्र को शहर से जोड़ने के लिए इस आरओबी की आवश्यकता थी, लेकिन इस गंभीर समस्या को समाधान तक जनरल डॉक्टर वीके सिंह पहुँचाने का कार्य किया। दो शहरों को आपस में जोड़ता हुआ यह रेलवे ओवर ब्रिज प्रतिदिन 3 वे 5 लाख लोगों की आवाजाही में लाभदायक साबित हो रहा है। हालांकि यह रेलवे ओवर ब्रिज जनता के लिए उद्घाटन से पहले जनरल डॉक्टर वीके सिंह ने खुलवा दिया था, ताकि किसी भी औपचारिकता के कारण क्षेत्र की देवतुल्य जनता को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। आपको याद दिला दें कि वर्ष 1982 से गाजियाबाद शहर व लाइन पार क्षेत्र के लोगों की विजयनगर से गाजियाबाद शहर को जोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पर आरओबी निर्माण की एक प्रमुख मांग लंबित थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस रास्ते पर यातायात की बाधाओं से घिरे गाजियाबाद के लोग एक आरओबी का निर्माण के अभाव के कारण 6 से 7 किलोमीटर अतिरिक्त वाहन चलाकर गोशाला अंडर ब्रिज में लंबे जाम के झाम को झेलते हुए अपनी मंजिल तक पहुँचते थे। लेकिन जैसे ही गाजियाबाद के सांसद जनरल डॉक्टर वीके सिंह के संज्ञान में क्षेत्र की जनता इस समस्या को लेकर आयी, तत्काल ही उन्होंने इस गंभीर समस्या के निदान के सम्बंध में कार्य करना शुरू कर दिया। जनरल डॉक्टर वीके सिंह ने इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए जल्द सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण करावा कर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर आरओबी की आधारशिला रखने का कार्य किया। जनरल वीके सिंह के प्रयासों से 110 करोड़ रुपये की लागत से 1.34 किलोमीटर लंबे 1500 टन के भार वाले इस आरओबी के कारण विजय नगर लाइन पार क्षेत्र और गाजियाबाद शहर की बीच एक बेहतर कनेक्टिविटी बनी है, आरओबी निर्माण के बाद घंटों की दूरी अब मिनटों में पूरी हो रही है।

इस रेलवे ओवर ब्रिज को बनाने में कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था, लेकिन जनरल वीके सिंह ने सभी समस्याओं का तत्काल समाधान किया। इस क्षेत्र में बने रेलवे आवासों को स्थानांतरित किया गया, यह क्षेत्र बहुत सारे पेड़ों से घिरा हुआ था, यहां काफी सैन्य भूमि थी, प्रोजेक्ट निर्माण कार्य के बीच में ही ठेकेदार की मृत्यु हो गई थी, इसके साथ ही यह रेलवे ब्रिज गाजियाबाद के भारी ट्रैफिक वाले इलाके में बनाया जाना था। लेकिन इन सभी समस्याओं को जनरल डॉक्टर वीके सिंह ने अपने प्रयासों से खत्म करवाने का कार्य किया। जिसके चलते ही आज गाजियाबाद की देवतुल्य जनता को इतना शानदार रेलवे ओवर ब्रिज समर्पित किया है।

(दीपक कुमार त्यागी / हस्तक्षेप
स्वतंत्र पत्रकार)

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights