बदायूं। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (भारत) की प्रदेश इकाई नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, उ.प्र. की जनपद बदायूं इकाई का चुनाव विगत माह संपन्न हुआ था। जिसमें वरिष्ठ पत्रकारों के साथ युवा पत्रकारों ने भी सहभागिता की। नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण आगामी 11 मार्च को प्रातः 11 बजे शक्ति टेंट हाउस के निकट संपन्न होगा। इसके साथ ही एनयूजे के जिला कार्यालय का भी उद्घाटन होगा। कार्यक्रम में एनयूजे के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों, राजनेताओं, व्यापारियों, चिकित्सकों और पूर्व पत्रकारों को भी आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी एनयूजे के जिलाध्यक्ष विवेक खुराना ने दी।